Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर:HURL- वनटांगिया के लोगों को मिला इलाज, तेजी से चल रहा TB खोज अभियान

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के HURL (फर्टिलाइजर कारखाना) और वनटांगिया गांव में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग और AIIMS गोरखपुर के संयुक्त सहयोग से लगाया गया। शिविरों में श्रमिकों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को मौके पर ही परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। HURL में आयोजित शिविर का उद्घाटन महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से श्रमिकों और कर्मचारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित होती है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव है। शिविर के माध्यम से नए TB मरीजों की पहचान कर TB उन्मूलन अभियान को भी गति दी जा रही है। AIIMS की टीम ने दी तकनीकी और विशेषज्ञ सेवाएं CMO डॉ राजेश झा ने बताया कि AIIMS गोरखपुर से डॉ यू वेंकटेश की टीम ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। यहां मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए जांच व परामर्श, पैथोलॉजी जांच और AI आधारित एक्स-रे की सुविधा दी गई। ACMO डॉ एनके द्विवेदी, डिप्टी CMO डॉ राजेश सहित अन्य अधिकारियों और HURL के अधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। वनटांगिया में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया उपचार वनटांगिया गांव में आयोजित शिविर में बाल रोग, दंत रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान डॉ आनंद मोहन दीक्षित, डॉ प्रदीप खरया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके चौधरी, एचईओ मनोज कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। CMO ने बताया कि AIIMS गोरखपुर द्वारा जिले के चयनित गांवों में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवाजी म्यूजियम के निर्माण में धीमी गति पर भड़के डीएम:यूनिटी मॉल का भी काम धीमा मिला, डीएम ने किया जवाब तलब
    Next Article
    IFTM यूनिवर्सिटी बस में छात्रों में मारपीट, VIDEO:अमरोहा नेशनल हाईवे पर हुई घटना, छात्राएं भी थीं मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment