Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवाजी म्यूजियम के निर्माण में धीमी गति पर भड़के डीएम:यूनिटी मॉल का भी काम धीमा मिला, डीएम ने किया जवाब तलब

    1 hour ago

    2

    0

    डीएम मनीष बंसल ने मंगलवार को निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी म्यूजियम और शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान शिवाजी म्यूजियम में धीमी गति से चल रहे कार्य पर संबंधित से जवाब तलब किया। 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने, शेष कार्य के लिए एक सप्ताह में रिवाइज टाइम लाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। म्यूजियम के बेसमेंट व भूतल पर प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण कर म्यूजियम के शीघ्र शुभारंभ के निर्देश दिए। वहीं, शिल्पग्राम स्थित निर्माणाधीन यूनिटी मॉल पर श्रमिमकों की कम संख्या पर कॉन्ट्रैक्टर को फटकार लगाई। एक सप्ताह में श्रमिकों की पूरी संख्या कर दी गई समय सीमा में प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश दिए। शिल्पग्राम स्थित पूर्व में निर्माणाधीन बंद पड़ी मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी किया निरीक्षण। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को बंद पड़े मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट को, निर्माणाधीन यूनिटी मॉल की पार्किंग से संबंध कर एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने जाना म्यूजियम का ले-आउट डीएम मनीष बंसल ने पहले निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर प्रोजेक्ट का ले-आउट देखा। जिसमें बताया गया, तीन मंजिला बिल्डिंग आरसीसी प्री-कॉस्ट तकनीकी पर निर्मित की जा रही है। इसमें दो बेसमेन्ट, भूतल व प्रथम तल एवं द्वितीय तल का निर्माण किया गया है। बेसमेन्ट में प्रदर्शनी हॉल, लाईब्रेरी, दुकानें, सर्विस ब्लाक प्रस्तावित है। भूतल पर-रिसेप्शन, आडिटोरियम, प्रदर्शनी हॉल, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक इसी प्रकार प्रथम तल पर-रेस्टोरेन्ट, हॉल एवं यूटिलिटी ब्लाक तथा द्वितीय तल पर-पवेलियन है। इसका कुल क्षेत्रफल 18338 वर्ग मीटर है। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त प्रोजेक्ट का मॉडल, साइट प्लान तथा प्रोजेक्ट का पीपीटी प्रेजेंटेशन देखा। बताया गया कि लगभग 128 करोड़ से 19938 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट, भूतल तथा 3 फ्लोर प्रस्तावित हैं। यूनिटी मॉल में मुख्य भवन, प्रसाधन ब्लॉक, 128 शॉप, 172 वाहनों की पार्किंग, ग्रीन एरिया रोड, ई-चार्जिंग स्टेशन सहित विभिन्न सुविधाएं प्रस्तावित हैं। प्रोजेक्ट स्वीकृति 18 नंवबर 2024 को हुई थी। 15 मई 2025 को काम शुरू हुआ था। 14 नवंबर 2026 तक कार्य पूरा होना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका के चाचा ने पेचकस से गोदकर मारा था:प्रेमिका के साथ पकड़े जाने की वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    गोरखपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर:HURL- वनटांगिया के लोगों को मिला इलाज, तेजी से चल रहा TB खोज अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment