Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की से बीच सड़क मारपीट, 3 पुलिसवाले सस्पेंड:दबंगों को रोकने की बजाय वीडियो बना रहे थे; SHO-चौकी इंचार्ज भी हटाए गए

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बीच सड़क लड़की से मारपीट मामले में 3 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। SHO और चौकी इंचार्ज को भी हटा दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि लड़की के साथ मारपीट होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। कुछ पुलिसकर्मी दबंगों को रोकने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। वीडियो सामने के बाद SSP डॉ. कौस्तुभ ने शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया। वीडियो में दिख रहे पीआरवी के दो सिपाहियों राज मंगल सिंह, अविनाश यादव और एक दरोगा अभिषेक कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया। एक होमगार्ड हरिचरन राय पर विभागीय कार्रवाई बैठाने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 3 टीमें गठित की हैं। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट, धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने आठ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पढ़िए पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र में में गुरुवार यानी 9 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बीच सड़क 24 साल की युवती के बाल पकड़कर पीटा, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गलत तरीके से छुआ। युवती सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही। युवती ने कहा- वे मेरे बाल पकड़कर पीट रहे थे। लात-घूंसों और बेल्ट से मार रहे थे। मैं मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मुझे बचाने के बजाय कहते रहे, 'सब रिकॉर्ड हो रहा है।' युवती की तहरीर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवार और काली स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दरअसल, युवती अपने पिता का इलाज कराने कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में उसकी कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने युवती पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तस्वीरें देखिए… मारपीट का वीडियो आया था सामने युवती से रेलवे हॉस्पिटल के पास मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक युवती के बाल पकड़कर पीटते दिखाई दे रहे हैं। आरोपी उसकी कार का शीशा भी तोड़ देते हैं और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करते नजर आते हैं। वीडियो में 4-5 पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान आरोपी युवती के साथ मारपीट और अभद्रता करते रहते हैं। घटनास्थल पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वहीं युवती के बीमार पिता कुछ दूरी पर सहारे के साथ खड़े दिखाई देते हैं। एक आरोपी गिरफ्तारी, अन्य की पहचान कराई जा रही- एसपी सिटी एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह पादरी बाजार के मोहनापुर का रहने वाला है। कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों समेत 3 की मौत:कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों जा घुसी। हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आधी कार चकनाचूर हो गई। लोग अंदर ही फंस गए। लोग दर्द से तड़पते रहे। मदद की गुहार लगाते रहे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रिक्शा ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या:झगड़ा होने पर सवारी ने हमला किया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी-CBI जांच होगी या नहीं, SC में सुनवाई:8 आरोपियों की अयोध्या कोर्ट में पेशी; परमहंस बोले- सपा बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment