Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो के चारों टायर चोरी:घर के बाहर जैक पर खड़ी मिली गाड़ी, कुछ दिन पहले ही खरीदी थी

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक स्कॉर्पियो गाड़ी के चारों टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को जैक पर खड़ा कर टायर चुरा लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले की है। शहाबुद्दीन अंसारी ने कुछ दिन पहले ही एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी। उन्होंने रात में अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह गाड़ी लेने आए, तो देखा कि गाड़ी के चारों टायर गायब थे और गाड़ी जैक पर खड़ी थी। अंसारी ने जब अपने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक करने की कोशिश की, तो पाया कि कैमरे का तार कटा हुआ था। उन्होंने तुरंत इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि रात में गाड़ी सही सलामत खड़ी थी, लेकिन सुबह उसके चारों टायर गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। उनका कहना है कि अब घर के बाहर खड़ी गाड़ियां भी सुरक्षित नहीं हैं। यह दादरी में इस तरह की पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी चोरों ने गाड़ियों के टायरों को निशाना बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट; VIDEO:अश्लील कमेंट का विरोध करने पर पीटा, लहूलुहान छोड़कर भागे
    Next Article
    उन्नाव का मर्चेंट नेवी कर्मचारी ईरान से सुरक्षित लौटा:इजरायल-ईरान तनाव के बीच फंसा जहाज, मिसाइल हमलों का अनुभव बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment