Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिला और बच्चे की बॉडी मिली:3 फीट गड्‌ढे में मिट्‌टी और कूड़े से दफन की गई थी लाश, मां के पैर में बिछिया मिली

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के सूखे नाले में 30 साल की महिला और एक नवजात बच्चे की बॉडी को 3 फीट के गड्‌ढे में मिट्‌टी और कूड़े से दफनाया गया था। बुधवार को आंधी और तेज बरसात होने से महिला का हाथ मिट्‌टी से बाहर निकल आया। गुरुवार सुबह टहलने निकले लोगों ने इंसान का हाथ देखकर शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में आस-पास से सैकड़ों लोग वहा जुट गए। घटनास्थल पर नोचे हुए बाल भी मिले हैं। लोगों का कहना है कि जानवरों ने बाल नोचे होंगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लाश को बाहर निकलवाने के लिए वहां खुदाई शुरू कराई गई। महिला ने पहन रखा था जींस और टॉप खुदाई शुरू हुई तो जींस पैंट और टॉप में महिला की बॉडी दिखी, वहीं उसके ठीक बगल में एक नवजात बच्चे का भी गला हुआ शव मिला। महिला के पैर में बिछिया भी थी। इससे पारिवारिक कलह से भी इस मामले को जोड़ा जा रहा है। एक साथ दो शव देखकर लोग हैरान हो गए। वहीं बच्चे का शव मिलने की वजह से पुलिस का शक ऑनर किलिंग की तरफ गहराया है। इसी दिशा में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गुलरिहा पुलिस ने आस-पास के जिले में महिला की बॉडी की तस्वीर शेयर कर दी है। महिला की बॉडी देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। इसलिए पुलिस हाल फिलहाल में थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामले में वादी से मिलकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना था कि बरसात होने की वजह से शव का हाथ बाहर आ गया, वरना कोई भी इस बारे में जान भी नहीं पाता। नाले में दफनाले वाला कोई बाहरी नहीं बल्कि इस इलाके को अच्छी तरह जानने वाला ही है। तभी उसने सुनसान जगह लाकर लाश ठिकाने लगाई है। लोगों कहना था कि 10 साल पहले भी ऐसी घटना हुई थी। जिले के बाहर से लाकर बॉडी यहां ठिकाने लगाई गई थी। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर ग्राम सभा टोला मसूदाबाद में गुरुवार सुबह सूखे चोरहिया नाले में मिट्‌टी के अंदर धंसा एक हाथ देखा गया। पक्की सड़क से करीब 40 मीटर अंदर सूखे नाले में जाकर शव को ठिकाने लगाया गया है। यह सड़क सरैया से होकर आयुष विश्वविद्यालय फोरलेन पर जाकर मिलती है। सुबह-सुबह आस-पास के लोग वहां टहलने आए थे। अचानक किसी की नजर नाले की तरफ गई। हाथ देखकर वे पहले घबरा गए। इसके बाद शोर मचाने लगे। जिसके बाद 50 से अधिक लोग वहां जुट गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आस-पास के गांव में भी पुलिस की टीम ये पता कर रही कि वहां से कोई युवती या महिला लापता तो नहीं हुई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। उसमे इधर बीते 7 दिन की की फुटेज देखी जा रही है। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे एक अज्ञात महिला और बच्चे की लाश मिली है। बॉडी पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की शिनाख्त कराई जा रही है। महिला और बच्चे की बॉडी मोर्चरी में रखवाई गई है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यस बैंक के मैनेजर और कर्मियों पर साजिश का आरोप:ऐप डाउनलोड किया, फिर खाते से उड़ाएं लाखों रुपये, गोरखपुर में FIR दर्ज
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नसीम सोलंकी ने कहा- मुझ पर अत्याचार हुआ, मजबूरी में नेता बनी; मैनेजर समेत 8 ठग अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment