Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में आंधी-तूफान से 55 ट्रांसफार्मर- 288 पोल गिरे:मिल्कीपुर समेत कई इलाकों में बिजली गुल, लोगों ने की सप्लाई शुरू करने की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या में आए भीषण आंधी-तूफान ने विद्युत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। मिल्कीपुर, सैदपुर, अमानीगंज और हरिंगटनगंज सहित कई क्षेत्रों में लगभग 55 ट्रांसफार्मर और 288 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, सोहावल क्षेत्र तूफान से अछूता रहा। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि मिल्कीपुर खंड के मिल्कीपुर ग्रामीण, अमानीगंज, हरिंगटनगंज, कुमारगंज, तुलसामपुर और खड़बड़िया उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। 11KV की मुख्य लाइनें, विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अकेले मिल्कीपुर खंड में लगभग 50 ट्रांसफार्मर ध्वस्त हो गए हैं। ब्लॉकवार देखें तो मिल्कीपुर में 50, हरिंगटनगंज में 140 और अमानीगंज ब्लॉक में लगभग 80 पोल गिरे हैं। विद्युत विभाग युद्धस्तर पर बहाली का कार्य कर रहा है। टूटे हुए पोल, विजल कंडक्टर, 33KV डॉग कंडक्टर और क्षतिग्रस्त एबीसी केबल बदले जा रहे हैं। लाइनों को सुचारु करने के लिए उपकेंद्रों पर क्षतिग्रस्त क्रॉस आर्म, पिन, डिस्क इंसुलेटर और पिन इंसुलेटर भी तेजी से बदले जा रहे हैं। खंभों को मजबूती देने के लिए चैनल और एंगल भी लगाए जा रहे हैं। बड़ी मात्रा में सामग्री की आवश्यकता के कारण मुख्य स्टोर को मांग भेजी गई है, जहां से आंशिक रूप से सामान मिलना शुरू हो गया है। संसाधनों की उपलब्धता और कार्य की जटिलता को देखते हुए विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह बहाल करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगने की संभावना है। उपखंड अधिकारी रुदौली ने बताया कि बाबा बाजार क्षेत्र में 10 खंभे और चार से पांच ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि सैदपुर क्षेत्र में आठ खंभे टूटे हैं। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल किसी तरह से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन स्थायी बहाली में समय लगेगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या में पति दोषी करार...4 मई को आएगा फैसला:सहारनपुर कोर्ट ने सास-ससुर को किया बरी, पूर्व बसपा विधायक की थी हुई हत्या
    Next Article
    चिट्ठी देने सीएम आवास पहुंचे छात्र पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष:गोंडा में प्राइवेट स्कूलों मनमानी रोकने की अपील, दिल्ली जैसे नियम लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment