Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यस बैंक के मैनेजर और कर्मियों पर साजिश का आरोप:ऐप डाउनलोड किया, फिर खाते से उड़ाएं लाखों रुपये, गोरखपुर में FIR दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में एक व्यक्ति के साथ यस बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों की ओर से साजिश रचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक मैनेजर और कर्मचारियों ने ऐप डाउनलोड कराने और स्कैनर चेक करने के बहाने उनके मोबाइल का एक्सेस ले लिया। जिसके बाद उनके खाते से न सिर्फ बड़ी रकम गायब हो गई, बल्कि खाता भी करीब 20 लाख रुपये के 'माइनस' में चला गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कैंट पुलिस ने शाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला… खजनी के चोतरवा निवासी रणजीत सिंह के मुताबिक, वह जय श्री लक्ष्मी गृह उद्योग सेक्टर-15 गीडा के प्रोपराइटर हैं और उनका खाता यस बैंक की पार्क रोड शाखा में है। 22 जून 2025 को उन्होंने अपने खाते से 81 हजार रुपये अपनी मां के खाते में ट्रांसफर किए थे। अगले दिन UPI स्कैनर लगाने के लिए शाखा प्रबंधक कृष्ण मोहन पाण्डेय से संपर्क किया, जिनके निर्देश पर बैंक कर्मचारी स्कैनर लेकर पहुंचे और टेस्ट के लिए 1 रुपये का ट्रांजेक्शन कराया गया। आरोप है कि 15 जुलाई 2025 को अचानक उनके मोबाइल का नेटवर्क बंद हो गया। जिसके बाद 17 जुलाई को नई सिम लेने के बाद जब उन्होंने बैंकिंग लॉगिन कर ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की, तो असफल रहे। अचानक गायब हुए 4.47 लाख इस पर शाखा प्रबंधक ने यूजर आईडी में समस्या बताई। 18 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक दुकान पर शाखा प्रबंधक कृष्ण मोहन पांडेय, कर्मचारी विवेक पांडेय और प्रिया ने उनका मोबाइल लेकर यस बैंक का ऐप डाउनलोड कर लॉगिन किया। लॉगिन होते ही उनके खाते में 4.47 लाख रुपये माइनस हो गए। पूछने पर बैंक कर्मियों ने इसे सिस्टम की गलती बताते हुए शाम तक ठीक करने का आश्वासन दिया। हालांकि, उसी दिन शाम तक खाता 5.07 लाख रुपये माइनस में पहुंच गया। बाद में बैंक कर्मियों ने बताया कि खाते से पहले 40 हजार और 60 हजार रुपये के लेन-देन के कारण साइबर शिकायत के तहत खाता बंद कर दिया गया है। साजिश कर पर्सनल डिटेल निकालें पीड़ित का कहना है कि बैंक कर्मचारियों ने साजिश के तहत उनके मोबाइल की जानकारी हासिल कर अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से स्कैनर से ट्रांजेक्शन कर खाते से रकम निकाल ली, जिससे खाता लगभग 20 लाख रुपये से अधिक माइनस में चला गया। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। जिसके बाद कोर्ट ने कैंट थाना पुलिस को FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा:गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का संचालन रद्द
    Next Article
    गोरखपुर में महिला और बच्चे की बॉडी मिली:3 फीट गड्‌ढे में मिट्‌टी और कूड़े से दफन की गई थी लाश, मां के पैर में बिछिया मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment