Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मिट्‌टी में धंसी महिला-बच्चे की लाश मिली:हाथ देखकर चिल्लाए लोग, जींस टॉप पहनी थी मां, ऑनर किलिंग की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में सूखे नाले की मिट्‌टी में दफन 30 साल की महिला और नवजात बच्चे की लाश मिली है। गुरुवार सुबह नाले की मिट्‌टी से एक हाथ बाहर आ गया था। जिसे देखकर टहलने आए आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन के नीचे दो फीट की खुदाई कर दोनों शव को बाहर निकलवाया। महिला जींस और टॉप पहने हुए है। वहीं बच्चे की बॉडी पूरी तरह गल गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों लाश पूरी तरह गल गई है। एक सप्ताह पुराना शव लग रहा है। घटनास्थल पर नोचे हुए बाल भी मिले हैं। लोगों का कहना है कि जानवरों ने बाल नोचे होंगे। पुलिस शवों की पहचान करा रही है। ऑनर किलिंग की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर ग्राम सभा टोला मसूदाबाद में गुरुवार सुबह सूखे चोरहिया नाले में मिट्‌टी के अंदर धंसा एक हाथ देखा गया। सुबह-सुबह आस-पास के लोग वहां टहलने आए थे। हाथ देखकर वे पहले घबरा गए। इसके बाद शोर मचाने लगे। जिसके बाद 50 से अधिक लोग वहां जुट गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट के सेक्टर-2 में महिलाओं का विरोध:आवास विकास की टीम नोटिस चस्पा करने पहुंची, अफसर समझाने में जुटे
    Next Article
    बांदा में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से निजात:तापमान में 2 डिग्री की गिरावट, किसानों को फसल खराब होने का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment