Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नाराज होकर घर से भागी थी रेप पीड़िता:मां की तहरीर पर दर्ज किया अपहरण का केस, नौकायन के पास मिलीं दोनों बहनें

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड से जुड़ी पीड़िता और उसकी नाबालिग बहन के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दोनों बहनों को शुक्रवार की सुबह नौकायन के पास बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मां से कहासुनी होने के बाद दोनों घर छोड़कर चली गई थीं। शुरूआती जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मां की शिकायत पर दर्ज हुआ अपहरण का केस मां की शिकायत पर 11 मार्च को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने अज्ञात लड़कियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों का आरोप था कि कुछ लड़कियां घर के पास किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं और धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ाकर उसे बहन के साथ अपने साथ ले गईं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस और सीसी कैमरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की थी। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि घर में मां से विवाद होने के बाद वे खुद ही घर छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने शहर में ही किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार जिन लड़कियों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था, वे अपने घरों पर ही मिलीं। फिर भी पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। युवती के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता होने के कारण मामला और संवेदनशील माना जा रहा था। बरामदगी के बाद रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इसके बाद न्यायालय में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिससे पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की अंशिका पर गैंगस्टर का मुकदमा:बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा, युवक को मारी थी गोली
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव की हल्दी में खूब नाचे क्रिकेटर्स, कुत्ते ने किशोर के पैर का मांस नोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment