Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव की हल्दी में खूब नाचे क्रिकेटर्स, कुत्ते ने किशोर के पैर का मांस नोचा

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में समारोह शुरू हो चुके हैं। सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान कुलदीप यादव के साथ युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने डांस किया। गैस गोदामों में सुबह 8 बजे से लोग सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े रहे। वहीं कोचिंग मंडी में टिफिन के रेट बढ़ गए हैं। एस कुमार परफ्यूमर्स के ऑफिस और घर समेत 6 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1. कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में युजवेंद्र चहल जमकर नाचे, शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली। हल्दी में युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए। हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी। कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… 2. कानपुर में गैस के लिए 6 बजे से लाइनें लगी:महिला बोली- इससे तो अच्छा हम खुदकुशी कर लें, हंगामे के बीच पुलिस मुस्तैद कानपुर में कल्याणपुर के भवानी गैस एजेंसी, भारत गैस एजेंसी में सुबह छह बजे से उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे। गैस लेने आई एक महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए बोली- इंसान दवा खाकर सिलेंडर लेने की लाइन में खड़ा हुआ है। हम सुबह 8 बजे से खड़े है। पहले पर्ची लेने के लिए लाइन लगानी पड़ी। इससे तो अच्छा है खुदकुशी कर लें। एक बार आने-जाने में 200 रुपए खर्च होता है। 8 दिन से हर रोज आ रहे है। ये कहना कानपुर की एक महिला ग्रहणी नूर फातिमा का है। वहीं कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है, हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में गैस है। लेकिन जमीनी हकीकत क्या है, ये जानने के लिए दैनिक भास्कर ने शहर के कल्यानपुर, सर्वोदय नगर, स्वरूप नगर, नरवल, महराजपुर में लोगों से बात की। इन सब जगह उपभोक्ता सिलेंडर लिए लाइन में खडे हुए मिले। पढ़ें पूरी खबर… 3. कानपुर में 50 हजार स्टूडेंट की थाली से तवा-रोटी गायब:कोचिंग मंडी में 25% टिफिन के रेट बढ़े; अब बच्चे को मिल रही तंदूरी रोटी कानपुर की कोचिंग मंडी काकादेव में सिलेंडर की किल्लत होने से अब बच्चों की थाली पर भी असर पड़ने लगा है। ओम भोजनालय चलाने वाले कौशलेन्द्र का कहना है कि स्टूडेंट तवा रोटी ज्यादा पसंद करते थे, लेकिन जब से गैस मिलना बंद हुई है, तब से हम छात्रों के लिए कोयले पर तंदूरी रोटी बनाने लगे हैं। जो बच्चा पहले 5 रोटी खाता था, अब 3 रोटी ही खाने लगा है। गैस ना मिलने से बच्चो के टिफिन में 25% रेट बढ़े हैं। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह हालत केवल एक भोजनालय, रेस्टोरेंट या ढाबे की नहीं है, बल्कि कोचिंग मंडी के करीब 50 से ज्यादा ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की है। पढ़ें पूरी खबर… 4. कानपुर में एस कुमार परफ्यूमर्स पर IT की रेड:ऑफिस और घर समेत 6 ठिकानों पर जांच जारी, करोड़ों की टैक्स चोरी का इनपुट कानपुर में आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को एस कुमार परफ्यूमर्स के ऑफिस और घर समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने जांच (सर्वे) शुरू किया है। आयकर विभाग के अधिकारी छह गाड़ियों से एक साथ पहुंचे और एक्सप्रेस रोड घंटाघर, फीलखाना स्थित ऑफिस, फीलखाना थाना क्षेत्र के सीता मोहाल स्थित आवास, स्वरूप नगर समेत छह ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के बाद टीमों ने सभी स्थानों पर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 5. यूपी टी-20 लीग में अब IPL जैसा रोमांच:6 की जगह 8 टीमें खेलेंगी; रवि किशन और सुनील शेट्टी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का जोश उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार मैदान पर सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि सितारों की चमक भी बिखरेगी। यूपी टी-20 लीग के नए सीजन का खाका खींच लिया गया है, जिसे देखकर साफ है,कि इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा भव्य और ग्लैमरस होने वाला है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) इस लीग को आईपीएल की तर्ज पर उतारने की पूरी तैयारी में है, जहां मैदान पर खिलाड़ियों के बल्ले बोलेंगे और बाउंड्री पार फिल्मी सितारे उनका हौसला बढ़ाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 6. बैटरी रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला, हंगामा:लघुशंका करने से मना किया था, चेहरे और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार जूही में गली के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर दो युवकों ने बैटरी रिक्शा चालक के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया। घटना के 9 दिन बाद बैटरी रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए, करीब 2 घंटे तक परिजन शव रखकर हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर… 7. कानपुर में आवारा कुत्ते ने किशोर को दौड़ाकर काटा:12 साल के बच्चे के पैर में 10 टांके लगे, लोगों में गुस्सा कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 12 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। मनोहर नगर भल्ला स्टेट में हुई इस घटना में किशोर के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे 10 टांके लगे हैं। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। मनोहर नगर भल्ला स्टेट निवासी मुशीर आलम ने बताया कि गुरुवार शाम उनकी पत्नी शबीना परवीन ने उनके बेटे अरीश आलम (12) को घर के पीछे गली में स्थित दुकान से सामान लेने भेजा था। सामान लेकर लौटते समय आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अरीश को घेर लिया। अरीश कुत्तों से बचने के लिए दौड़कर अपने घर के बाहर पहुंचा, लेकिन गेट पर पहुंचते ही कुत्तों ने उसे गिरा दिया और हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर काटा, जिससे उसके सीधे पैर में 10 टांके लगाने पड़े। पढ़ें पूरी खबर… 8. जूही में आरोपी की मौत से हंगामा, चौकी का घेराव:बहन बोली- तीन दिन तक थाने में पीटा, पुलिस वालों ने भाई को मार डाला जूही के मिलिट्री कैंप चौकी क्षेत्र के रत्तूपुरवा में वरुणा ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा लाखों का हार्डवेयर उड़ाने में जेल गए दो आरोपियों में से एक ने गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उर्सला अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी को 10 मार्च को पुलिस ने जेल भेजा था। जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उसे उर्सला में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे 3 दिनों तक थाने में रख कर बेरहमी से पीटा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मिलेट्री कैंप चौकी का घेराव कर दिया, परिजन चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब 3 घंटे तक चौकी के बाहर हंगामा चलता रहा। पढ़ें पूरी खबर… 9. पति-पत्नी के विवाद में पति को लगी चाकू, हालत गंभीर:दरवाजे के पास खून से लथपथ मिला, पड़ोसियों ने बुलवाई एंबुलेंस कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के तकसिंगपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति को चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह वह घर के मुख्य दरवाजे के पास खून से लथपथ बेसुध पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार तकसिंगपुर गांव निवासी लवकुश (40) पुत्र जगदीश का गुरुवार देर रात पत्नी सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लवकुश को घर के मेन गेट के पास फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा, जबकि पत्नी वहीं बैठकर रो रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर… 10. कोडीन केस में लखनऊ से आरोपी प्रभात खरे अरेस्ट: ‘श्रीराम’ फर्म बनाकर UP समेत कई राज्यों में कोडीनयुक्त सिरफ-नशीली दवाओं की सप्लाई कानपुर क्राइमब्रांच ने कोडीनयुक्त कफ सीरप और नशीली दवाएं बेचने के मामले में शुक्रवार को एक और आरोपी प्रभात खरे को लखनऊ से अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया कि कोडीनयुक्त कफ सिरप केस में कानपुर कलक्टरगंज से जेल भेजा गया सरगना विनोद अग्रवाल और उसके बेटे शिवम अग्रवाल के साथ काम करता था। दोनों के कहने पर ही श्री राम नाम से फर्जी कंपनी बनाई और इसी नाम से यूपी के साथ ही कई राज्यों में अवैध रूप से कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई की है। पढ़ें पूरी खबर… ………………..
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में नाराज होकर घर से भागी थी रेप पीड़िता:मां की तहरीर पर दर्ज किया अपहरण का केस, नौकायन के पास मिलीं दोनों बहनें
    Next Article
    मेरठ में पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन:दो पालियों में होनी है परीक्षा, दो दिन में 78,720 अभियार्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment