Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नदी में डूबे किशोर का शव मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 1 अप्रैल को हुई थी वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में तकिया घाट पर डूबे 14 साल के किशोर विवेक का शव शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। शव डूबने वाली जगह से करीब 200 मीटर दूर राजघाट के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक की तलाश के लिए SDRF, NDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम पिछले दो दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। नदी के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया गया। सुबह टीम को सफलता मिली और किशोर का शव बरामद हो सका। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। आपदा प्रबंधन अधिकारी गौतम गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और प्रक्रिया पूरी होते ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जानें कैसे डूबा था विवेक? बसंतपुर खास के रहने वाले विवेक बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अपने एक दोस्त के साथ तकिया घाट गए थे। इसी दौरान गांव की एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की अचानक नदी में कूद गई। यह देखकर विवेक तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया। उसने लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे वह डूब गया। घटना के समय मौजूद उसका दोस्त घबरा गया और मौके से भाग गया। उसने देर शाम अपने घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद यह जानकारी विवेक के परिवार तक पहुंची। सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक ने बिजली अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, VIDEO:SDM की मौजूदगी में SDO को घूसखोर बताया, कहा- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    कुशीनगर पॉक्सो कोर्ट का फैसला:दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 3 लाख रुपये जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment