Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पछुआ हवाओं से छटी धुंध:हल्के बादल छाए,1 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरा, उमस बरकरार

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार की सुबह अपेक्षाकृत हल्का धुंध नजर आया। हालांकि हवाओं की रफ्तार धीमी होने की वजह से उमस बरकरार रही। मौसम विभाग की ओर से आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है। आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। गरज के साथ बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार गर्मी से राहत 15 तारीख के बाद मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर में मौसम में पश्चिमी विक्षोभ होने की वजह से गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में मौसम बदलेगा। संभावना है कि 16-17 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। बारिश थमते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगेगा। मार्च समाप्त होते ही भीषण गर्मी पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टोपी लगाए युवक से नारे लगवाने में तीन गिरफ्तार:बिजनौर में जबरन भारत माता की जय कहला रहे थे, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई
    Next Article
    अंबेडकरनगर में 14 साल पुराने हत्या मामले में फैसला:तीन दोषियों को 10-10 साल की कैद, 17-17 हजार रुपए का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment