Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पहले रोजे पर इबादत में डूबा शहर:नमाज-तिलावत के साथ सहरी-इफ्तार की रौनक दिखी

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में माह-ए-रमजान की शुरुआत के साथ ही शहर में रूहानी माहौल नजर आया। गुरुवार को पहले रोजे पर मस्जिदों और घरों में इबादत का सिलसिला दिनभर चलता रहा। सहरी से लेकर इफ्तार तक लोगों ने नमाज, कुरआन-ए-पाक की तिलावत और दुआओं में समय बिताया। बाजारों में भी सहरी-इफ्तार के सामान की खरीदारी से रौनक बढ़ गई। सुबह सहरी के बाद रोजेदारों ने तहज्जुद और फज्र की नमाज अदा की। दिनभर मस्जिदों में नमाजियों की आवाजाही बनी रही, जबकि घरों में महिलाओं ने नमाज और तिलावत की। रमजान के पहले अशरे को रहमत का समय मानते हुए लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत में जुटे रहे। बाजारों में चहल-पहल, इफ्तार की तैयारियां तेज जोहर की नमाज के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई और इफ्तार के सामान की खरीदारी हुई। घरों में पकवान तैयार किए गए और मस्जिदों में मुसाफिरों व जरूरतमंदों के लिए इफ्तार भेजा गया। शाम को लोगों ने एक साथ इफ्तार कर दुआ मांगी। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई और रात में इशा, तरावीह व वित्र नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ रही। जाफरा बाजार, नखास, घंटाघर, रेती और शाह मारूफ क्षेत्रों में सहरी-इफ्तार की दुकानों पर देर रात तक रौनक बनी रही। रोजा सेहत के लिए फायदेमंद डॉ. सना सुम्बुल ने बताया कि रोजा रखने से इंसान को भूख-प्यास का एहसास होता है और शुक्र अदा करने की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि रोजा पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कई बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह के इमाम हाफिज आफताब आलम ने कहा कि रमजान इबादत, आत्म-संयम और जरूरतमंदों की मदद का महीना है। मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि रोजा सेहत के लिए फायदेमंद है और इस दौरान गरीबों, यतीमों व जरूरतमंदों का खास ख्याल रखना चाहिए। रोजा सिखाता है सब्र और परहेजगारी हाफिज रजी अहमद बरकाती ने रोजे को सब्र और परहेजगारी सिखाने वाला बताया, जबकि कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि रोजा शरीर और दिमाग दोनों के लिए लाभकारी है। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने रमजान को रहमत और बरकत का महीना बताते हुए नेकी के काम बढ़ाने की अपील की। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि रोजेदार नमाज, जकात और सदका के जरिए समाज में भाईचारा मजबूत करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 20 फरवरी से इंटरनेशनल मॉस्टर्स टेनिस टूर्नामेंट:एलेक्जेंडर क्लब और मेरठ कॉलेज में होंगे मुकाबले, कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
    Next Article
    शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पर अंतिम चेतावनी:सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment