Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए AI डिवाइस:कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल को AI इम्पैक्ट समिट में मिला अचीवमेंट सर्टिफिकेट

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल ने फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए एक क्रांतिकारी पोर्टेबल AI डिवाइस विकसित करने की बड़ी सफलता हासिल की है। नेशनल कैंसर ग्रिड के प्रमुख सदस्य इस अस्पताल ने आईआईटी कानपुर की स्टार्टअप लेनेक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर यह हैंडहेल्ड डिवाइस तैयार किया है। जो एंड-टू-एंड AI आधारित स्क्रीनिंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। यह डिवाइस प्रारंभिक स्तर पर कैंसर का सटीक और तेज निदान संभव बनाता है। हाल ही में नई दिल्ली के इंटरनेशनल AI इम्पैक्ट समिट में इसे प्रदर्शित किया गया। जहां इंडिया AI–एनसीजी CATCH ग्रांट चैलेंज 2026 के तहत सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह तकनीक खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए वरदान साबित होगी। जहां उन्नत मेडिकल सुविधाएं कम हैं। इसका पोर्टेबल और किफायती डिजाइन इसे हर जगह आसानी से इस्तेमाल योग्य बनाता है। जिससे समय पर जांच और इलाज से मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह भारत के कैंसर डिटेक्शन सिस्टम को मजबूत करेगा और आम लोगों तक बेहतर डायग्नोस्टिक्स पहुंचाएगा। डिवाइस बनाने वाली टीम में डॉ. मधु चंद्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, प्रयागराज, प्रो. दीपु फिलिप, प्रोफेसर-इन-चार्ज, इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन, आईआईटी कानपुर, लेनेक टेक्नोलॉजीज टीम: सिदेश धाकर, डॉ. हिमानी धारिवाल, सिद्धार्थ सुहाने, चिराग अग्रवाल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिलाओं का पुल पिकनिक, VIDEO:डांस, फन गेम्स से किया इंजॉय, सिंगिंग से एक-दूसरे का दिल जीता
    Next Article
    देवरिया में गवना कार्यक्रम के दौरान युवक पर हमला:नकदी और सोने की चेन लूटी, घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment