Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी:लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    1 hour ago

    1

    0

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वे 2018 में दर्ज एक मानहानि मामले में सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होने के लिए आए हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से मोहनलालगंज और रायबरेली होते हुए सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़ा है मामला यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा बताया जा रहा है। वर्ष 2018 में दर्ज इस मानहानि प्रकरण में राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है। अदालत में आज इसी सिलसिले में सुनवाई प्रस्तावित है। कांग्रेस का आरोप-फर्जी मुकदमों से घेरने की कोशिश कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि राहुल गांधी सुल्तानपुर में न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए जा रहे हैं और सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार राहुल गांधी के खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट पर जुटे कार्यकर्ता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम राहुल गांधी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ। राजनीतिक रूप से चर्चित इस मामले पर प्रदेश की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि अदालत में सुनवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद में शादी के नाम पर बिट्टू बजरंगी से 'खेला':1.20 लाख में तय हुआ रिश्ता; अलीगढ़ में नहीं मिली दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात
    Next Article
    लखनऊ में 400 दुकानों को FSDA का नोटिस:होली से पहले मिलावटखोरी पर चलेगा अभियान, लोगों से शिकायत करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment