Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद:थाने में हंगामा, डिलीवरी बॉय ने लाठियों से पीटने का लगाया आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार रात थाने तक पहुंचते-पहुंचते हंगामे में बदल गया। कार सवार डॉक्टर और बाइक सवार डिलीवरी बॉय के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने थाने में मौजूद कई डिलीवरी बॉय को लाइट बंद कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान करते हुए बाइक भी सीज कर दी गई। थाने में हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाड़ी पार्क करने पर हुआ विवाद खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा नहर के पास स्थित एक डिलीवरी कंपनी के ऑफिस के बाहर विवाद शुरू हुआ। यहां सैकड़ों डिलीवरी बॉय काम करते हैं। ऑफिस के बगल में एक दंत चिकित्सक का अस्पताल है। अस्पताल के सामने कार खड़ी थी। आरोप है कि कार के पीछे एक डिलीवरी बॉय ने बाइक खड़ी कर दी, जिसे लेकर महिला डॉक्टर, उनके कर्मचारियों और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। थाने में पहुंचे दोनों पक्ष, बढ़ा हंगामा महिला डॉक्टर और उनके भाई डॉ. मनोज कुमार यादव तहरीर लेकर थाने पहुंचे। कुछ ही देर में 40-50 की संख्या में डिलीवरी बॉय भी थाने पहुंच गए। इस दौरान कुछ डिलीवरी बॉय पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगे। मना करने के बावजूद वीडियो बनाने और शोर-शराबा जारी रहने पर स्थिति बिगड़ गई। लाठियों से पीटने का आरोप डिलीवरी बॉय का आरोप है कि पुलिस ने लाइट बंद कर परिसर में उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। इसमें अजीत कुमार, राज, बृजेश और संदीप समेत कई लोग घायल हो गए। उधर, पुलिस ने महिला डॉक्टर के भाई डॉ. मनोज कुमार यादव की तहरीर पर अरुण समेत 25 अज्ञात डिलीवरी बॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छह का चालान, बाइक सीज पुलिस ने अरुण, अमरनाथ, सूर्यजीत समेत छह डिलीवरी बॉय का शांतिभंग में चालान किया है। तीन बाइक सीज की गई हैं, जबकि करीब 14 बाइक को लावारिस में दाखिल किया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया- दो पक्षों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ ही लगाए गए आरोपों की जांच भी कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRD मेडिकल कॉलेज में आमने-सामने हो सकते हैं डॉक्टर-नर्स:नर्सिंग ऑफिसर के पति को पीटने का मामला, पत्नी बोलीं- कार्रवाई हो
    Next Article
    घरेलू गैस सिलेंडर लेने गए वकील के साथ मारपीट, VIDEO:पूर्व सपा चेयरमैन समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment