Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रिक्शे के ऊपर रखा बाइक:डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    बढ़ती महंगाई को लेकर गोरखपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रिक्शे के ऊपर बाइक रखकर डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से तत्काल कीमतों में राहत देने की मांग की। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद और जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र में बैठी एक निकम्मी और तानाशाह मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में तानाशाह और क्रूरता की हद तक बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो देश में और प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार के कारण जनता त्राहि- त्राहि और कराह रही है। उसके खिलाफ शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर आज गोरखपुर में एक दिवसीय धरना, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल है। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार को कांग्रेस चेताना चाहती है कि जो महंगाई, भ्रष्टाचार की मार जनता झेल रही है। इससे दोनों सरकारें बाज आएं नहीं तो आगामी चुनाव में जनता इनका सूफड़ा साफ कर देगी। इनके मनसूबो को ध्वस्त कर देगी, इनके तानाशाही के खिलाफ जनता उठ खड़ी होगी। कांग्रेस यह मांग करती है कि बढ़े हुए मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस ले। 'पैसों के बावजूद नहीं मिल रहा फ्यूल' वहीं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद पूरे देश में यह सरकार डीजल- पेट्रोल की दाम जब चाहे तब मनमानी ढंग से बढ़ा रही है और उसके साथ शहर में हर पेट्रोल पम्प पर हजारों की संख्या में गाड़ियां खड़ी रह रही है। पॉकेट में पैसा होने के बावजूद तेल समय से नहीं मिल रहा, यह किसकी देन है। जबसे बीजेपी की सरकार बनी है, तबसे एक काम कोई बता दे कोई बिना लाइन के खड़ा होकर किया जा सकता है। दूसरे देशों में डीजल और पेट्रोल निर्यात- आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि एक छोटा सा आधारकार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकार लंबी- लंबी लाइनों में खड़ा होने को मजबूर कर देती थी। आज वहीं स्थित देश में फिर से लागू हो गया है। सरकार ने जनता को मजबूर कर दिया है कि डीजल और पेट्रोल के लिए हजारों की लाइन में खड़े हो जाओ तब मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस देश से दूसरे देशों में डीजल और पेट्रोल निर्यात हो रहा है। मैं पूछना चाहता हूं प्रधानमंत्री जी से कि आप बताएं इस देश को पहले खिलाने की जरूरत है कि दूसरे देश को।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लक्की ट्रस्ट सड़क हादसे में घायल युवक का कराएगा इलाज:आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद को आगे आया ट्रस्ट
    Next Article
    सुलतानपुर में फर्जी इंश्योरेंस क्लेम पर कोर्ट का कड़ा आदेश:वादी पर FIR, तत्कालीन दरोगा पर विभागीय जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment