Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्की ट्रस्ट सड़क हादसे में घायल युवक का कराएगा इलाज:आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद को आगे आया ट्रस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में सक्रिय लक्की ट्रस्ट अतुर्रा ने एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक के इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। ट्रस्ट ने यह कदम आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए उठाया है। जानकारी के अनुसार, 6 मई को आबू अतुर्रा पर हुए सड़क हादसे में अंकित पुत्र मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अंकित के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे इलाज कराने में असमर्थ थे। इसके बाद परिवार ने लक्की ट्रस्ट से मदद की गुहार लगाई। मामले की सूचना मिलते ही ट्रस्ट के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अंकित को एम एच मैडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन से बात कर इलाज का पूरा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लक्की ट्रस्ट पिछले कई सालों से जसराना क्षेत्र में गरीब और असहाय परिवारों की मदद के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। उन्होंने कहा, "जसराना क्षेत्र में किसी भी गरीब परिवार को आर्थिक कमजोरी की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारी ट्रस्ट गरीब लोगों की सेवा में दिन-रात तत्परता से लगी हुई है।" लक्की ट्रस्ट अतुर्रा का गठन वर्ष 2024 में हुआ था। देवेन्द्र कुमार इसके मुख्य ट्रस्टी हैं, जबकि अनिल कुमार उपाध्यक्ष और मुकेश कुमार सचिव हैं। ट्रस्ट की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की मदद कर समाज के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन:पंचायत चुनाव टलने पर वर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग
    Next Article
    गोरखपुर में रिक्शे के ऊपर रखा बाइक:डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment