Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रमजान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:नमाज, रोजा और जकात से जुड़े सवालों के मिलेंगे तुरंत जवाब

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में माह-ए-रमजान के मद्देनजर सुन्नी दारुल कजा वल इफ्ता तुर्कमानपुर ने दीनी मसलों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर नमाज, रोजा, जकात, फित्रा, सदका, एतिकाफ और शबे कद्र से जुड़े सवालों का शरई जवाब लिया जा सकेगा। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 8604887862 और 9598348521 पर रोजेदार सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक और रात साढ़े दस बजे से रात 12 बजे तक कॉल कर सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से भी सवाल भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी के मोबाइल नंबर 9956971232 और कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी के मोबाइल नंबर 7860799059 पर भी रोजा, नमाज, जकात और फित्रा से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। उलमा किराम शरीअत की रोशनी में जवाब देंगे। रोजा रखना फर्ज, न रखना बड़ा गुनाह इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती मुहम्मद शुएब रजा निजामी ने कहा कि रमजान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है और यह महीना इस्लाम में खास अहमियत रखता है। इस दौरान मुसलमान पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा न रखना बड़ा गुनाह है। इस्लाम के पांच रुक्न में रोजा अहम इस्लामी मामलों की जानकार नौशीन फातिमा ने कहा कि रमजान में अधिक से अधिक जकात, सदका और फित्रा निकालकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि गरीब, यतीम और बेसहारा भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। रमजान रहमत और बरकत का महीना चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने कहा कि हर बालिग और तंदुरुस्त मुसलमान पर रोजा रखना फर्ज है। इस महीने में लोग रोजा रखने के साथ तरावीह की नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में थाने से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी:12 घंटे बाद भी थाने की पुलिस खाली हाथ, घटना पर मिट्टी डाल रही थाने की पुलिस
    Next Article
    गोरखपुर के रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा:रक्तदाताओं का सम्मान, व्यापार संगठनों और समाजसेवियों का मिला सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment