Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सगाई में नहीं पहुंचा दूल्हा:फोन लगाने पर प्रेमिका ने उठाया, कहा- मेरे साथ 6 साल से संबंध, तीन बार गर्भपात करा चुका

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक शादी की सगाई उस समय टूट गई जब दूल्हा समारोह में नहीं पहुंचा। बाद में दूल्हे की प्रेमिका ने फोन पर खुलासा किया- उसका दूल्हे से 6 साल से संबंध है और वह तीन बार गर्भपात करा चुकी है। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। दोनों पक्षों में घंटों बातचीत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन फरार हो गए। शादी 5 मई को होनी थी, जिसके लिए पीपीगंज के एमएल पैलेस में सगाई तय थी। दुल्हन की दादी ने इस शादी के लिए अपनी पेंशन से कर्ज लिया था। मामला पीपीगंज थाने का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला रघुनाथपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी गांव सियर टोला के रहने वाले सौरभ चौहान पुत्र इन्द्रजीत के साथ तय की थी। सौरभ चौहान डाक विभाग गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत है। लड़के पक्ष की ओर से 6 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की माला और 5 ग्राम सोने की अंगूठी की मांग की गई थी, जिस पर सहमति बनी थी। आज 13 फरवरी को सगाई थी। एक मई को तिलक और 5 मई को शादी थी। आज सगाई के लिए पीपीगंज स्थित न्यू एम.एल. पैलेस मैरेज हाल 11 लाख (बुकिंग सहित अन्य तैयारियों) में बुक कराया गया था। सारी व्यवस्थाएं की गईं थी। 5- 6 सालों से है प्रेम संबंध समय पर वर पक्ष के न पहुंचने पर सौरभ चौहान के मोबाइल पर संपर्क किया गया। फोन एक युवती ने उठाया। उसने बताया कि उसका सौरभ चौहान से पिछले 5- 6 वर्षों से प्रेम संबंध है। उसने सौरभ के साथ अपने संबंधों के प्रमाण स्वरूप फोटो, वीडियो और बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजी। तीन बार दवा देकर करा चुका गर्भपात प्रेमिका ने रोते हुए बताया कि उसका सौरभ चौहान से 6 साल से संबंध है और वह तीन बार दवा देकर गर्भपात करा चुकी है। तमाम फोटो, वीडियो और सबूत भेजते हुए शादी न करने की गुहार लगाई। प्रेमिका ने यह भी बताया कि उसने सुबह ही दूल्हे का फोन छीन लिया था। बाद में दूल्हे के भाई और बहन ने उससे फोन वापस ले लिया, लेकिन सिम कार्ड प्रेमिका ने अपने पास रख लिया। भाई अखिलेश कुमार ने बताया- हमने यह बात सौरभ के पिता इन्द्रजीत चौहान को बताई, जिन्होंने शुरुआत में इसे गलत बताया। बाद में सौरभ चौहान अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत में सौरभ चौहान ने युवती के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की। इस पर हमने सगाई और विवाह न करने का निर्णय लिया। बातचीत में लड़के पक्ष ने प्रार्थी द्वारा किए गए कुल खर्च 4.45 लाख और पहले दिए गए 3 लाख नकद वापस करने की सहमति दी। धनराशि थाना पीपीगंज में लौटाई जाएगी। लड़के वाले जान से मारने की दे रहे धमकी बाद में सौरभ चौहान, उसके पिता इन्द्रजीत चौहान और अन्य परिजन वहां से चले गए और थाने पर उपस्थित नहीं हुए। फोन करने पर वे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पैसा वापस करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने दूल्हे के फरार होने के बाद थाने पहुंचे उसके कथित बहनोई और दो दोस्तों को थाने में बिठाया है। दूल्हे को बुलाया जा रहा है। लड़की वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:तीन साल से पत्नी के न आने पर उठाया कदम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज जांच में जुटी
    Next Article
    नेपाल से आए 2 साइकिल यात्रियों का सम्मान:राज्य महिला आयोग कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment