Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार:गर्लफ्रेंड लड़की वालों से बोली- 6 साल से अफेयर, 3 बार एबॉर्शन कराया

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार हो गया। फंशन में देर होने पर लड़की के भाई ने कॉल किया, तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। कहा- उसका लड़के के साथ 6 साल से अफेयर है। वह 3 बार गर्भपात करा चुकी है। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। लड़के के पिता ने फंशन का खर्च और 3 लाख कैश लौटाने की बात कही। तय हुआ कि थाने में हिसाब-किताब होगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लड़की वाले आ गए, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन फरार हो गए। फोन पर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। दुल्हन की दादी ने इस शादी के लिए अपनी पेंशन से कर्ज लिया था। मामला शुक्रवार का पीपीगंज थाने का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला रघुनाथपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी गांव सियर टोला के रहने वाले सौरभ चौहान पुत्र इन्द्रजीत के साथ तय की थी। सौरभ चौहान डाक विभाग गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत है। लड़के पक्ष की ओर से 6 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की माला और 5 ग्राम सोने की अंगूठी की मांग की गई थी, जिस पर सहमति बनी थी। 13 फरवरी को सगाई थी। एक मई को तिलक और 5 मई को शादी थी। सगाई के लिए पीपीगंज स्थित न्यू एम.एल. पैलेस मैरेज हाल 11 लाख (बुकिंग सहित अन्य तैयारियों) में बुक कराया गया था। सारी व्यवस्थाएं की गईं थी। 5-6 सालों से है प्रेम संबंध समय पर वर पक्ष के न पहुंचने पर सौरभ चौहान के मोबाइल पर संपर्क किया गया। फोन एक लड़की ने उठाया। उसने कहा- उसका सौरभ चौहान से पिछले 5-6 सालों से प्रेम संबंध है। उसने सौरभ के साथ अपने संबंधों के प्रमाण के तौर पर फोटो, वीडियो और बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजी। तीन बार दवा देकर करा चुका गर्भपात प्रेमिका ने रोते हुए बताया कि वह तीन बार दवा देकर गर्भपात करा चुकी है। तमाम फोटो, वीडियो और सबूत भेजते हुए शादी न करने की गुहार लगाई। प्रेमिका ने यह भी बताया कि उसने सुबह ही सौरभ का फोन छीन लिया था। बाद में दूल्हे के भाई और बहन ने उससे फोन वापस ले लिया, लेकिन सिम कार्ड प्रेमिका ने अपने पास रख लिया था। भाई अखिलेश कुमार ने बताया- हमने यह बात सौरभ के पिता इन्द्रजीत चौहान को बताई, शुरुआत में उन्होंने अपनी गलती मानी। बाद में सौरभ चौहान अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत में सौरभ चौहान ने युवती के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की। इस पर हमने सगाई और शादी न करने का निर्णय लिया। बातचीत में तय हुआ कि मैरेज हॉल की बुकिंग का खर्च 4.45 लाख और पहले दिए गए 3 लाख लड़का पक्ष वापस करेगा। पैसा पीपीगंज थाने में लौटाया जाएगा। लड़के वालों ने जान से मारने की धमकी दी बाद में सौरभ चौहान, उसके पिता इन्द्रजीत चौहान और अन्य परिजन वहां से चले गए और थाने पर नहीं आए। फोन करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अब पैसा वापस करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मंगेतर के फरार होने के बाद थाने पहुंचे उसके कथित बहनोई और दो दोस्तों को थाने में बिठाया है। लड़के को बुलाया जा रहा है। लड़की वालों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। ---------------- यह खबर भी पढ़िए:- यूपी में एक करोड़ महिलाओं की पेंशन बढ़ेगी:योगी बोले- जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो यूपी विधानमंडल में बजट सत्र का आज 5वां दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए CM योगी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा- हम 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं। अभी उन्हें 12 हजार सलाना मिलता है। जल्द ही हम इसे बढ़ाने वाले हैं। परसों (15 फरवरी) इसका ऐलान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अगर हम अपनी पर आ गए...', मिस्ट्री मैन ने दी वड़ा पाव गर्ल के पति को चेतावनी
    Next Article
    ब्राह्मण भाजपा नेता को गिफ्ट में मिला हाथी 'जात्रा सिंह':अरुणाचल प्रदेश से प्रतापगढ़ लाने में डेढ़ लाख लगे; बैंड बाजे से स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment