Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्राह्मण भाजपा नेता को गिफ्ट में मिला हाथी 'जात्रा सिंह':अरुणाचल प्रदेश से प्रतापगढ़ लाने में डेढ़ लाख लगे; बैंड बाजे से स्वागत

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में एक ब्राह्मण भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी को हाथी गिफ्ट में मिला है। उसका नाम 'जात्रा सिंह' और उम्र 8 साल है। अरुणाचल प्रदेश से असम, पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए हाथी को प्रतापगढ़ लाया गया। हाथी ने करीब 2 हजार किमी की दूरी तय की और उसे यहां तक लाने में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। हाथी भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी को उनकी पिता की याद में मां केवल देवी को दिया गया। जब हाथी जात्रा सिंह गांव लाया गया तो ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के साथ उसका स्वागत किया गया। बैंड-बाजे के साथ उसे ट्रक से उतारा गया। इसके बाद विधि-विधान से स्नान कराया गया। अशोक त्रिपाठी, उनकी मां और अन्य लोगों ने मंदिर परिसर में हाथी का तिलक किया। मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। प्रसाद का वितरण किया गया। हाथी देखने और पूजने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी के लिए गांव में बाड़ा भी तैयार कराया गया है। मामला रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के छींटपुर गांव का है। देखिए तीन फोटो… अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, अशोक त्रिपाठी साल 2017 में सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से भी प्रत्याशी रहे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। अशोक त्रिपाठी के पिता राम प्रकाश त्रिपाठी अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में प्रधानाचार्य रहे। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जनपद के लोगों ने मई 2023 में ‘जात्रा सिंह’ हाथी को दान स्वरूप अशोक की मां केवल देवी को भेंट किया था। तब से हाथी की देखरेख अरुणाचल प्रदेश में ही दो महावतों की निगरानी में की जा रही थी। इस दौरान भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था अशोक त्रिपाठी ने ही कराई थी। डेढ़ साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद मिली अनुमति अक्टूबर 2024 में अशोक त्रिपाठी ने हाथी को प्रतापगढ़ लाने के लिए नियमानुसार आवेदन किया। सभी विधिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की गठित हाई पावर कमेटी (एचपीसी) की संस्तुति पर अरुणाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा 6 फरवरी 2026 को हाथी को प्रतापगढ़ के ग्राम छींटपुर लाने की अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद विधि-व्यवस्था के तहत 9 फरवरी 2026 को नामसाई (अरुणाचल प्रदेश) से हाथी को प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ‘जात्रा सिंह’ प्रतापगढ़ पहुंचा। हाथी की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकती कुत्ते-बिल्ली या घोड़ों की तरह हाथी की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकती है। खरीद-फरोख्त वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन माना जाता है और कड़ी सजा का प्रावधान है। इसलिए इसकी कीमत तय नहीं होती है। अतीत में कुछ अवैध व्यापार के मामलों में हाथियों की कीमत 10 लाख से 1.5 करोड़ के बीच देखी गई है। केरल जैसे राज्यों में हाथियों को लंबी अवधि (जैसे 99 साल) के लिए लीज़ पर लिया जाता है, जिसका मूल्य 1 करोड़ से अधिक हो सकता है। भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी को दान देने वाला मूल परिवार अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले का निवासी है। यह परिवार परंपरागत रूप से हाथी पालन से जुड़ा रहा है। उसी परिवार द्वारा यह हाथी दान स्वरूप प्रदान किया गया। हाथी के रहने के लिए लगभग 8 हजार से 10 हजार वर्गफीट का खुला क्षेत्र होना चाहिए। भाजपा नेता ने करीब इतना ही बड़ा बाड़ा बनवाया है। पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही एक फव्वारा भी लगाया गया है, ताकि गर्मी में राहत मिल सके। हाथी की देखभाल के लिए दो महावत वारिस खान और मुख्तार रखे गए हैं। हाथी के खाने में धान, गन्ना, चना, गुड़, पीपल और पाकड़ के पत्ते शामिल हैं। दैनिक भोजन की नियमित व्यवस्था की गई है। ट्रक से लाने में डेढ़ लाख हुए खर्च हाथी को अरुणाचल प्रदेश से प्रतापगढ़ तक ट्रक के माध्यम से लाया गया। परिवहन में डीजल, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं सहित लगभग 1.50 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- काशी-अयोध्या समेत 4 कोर्ट को उड़ाने की धमकी:कैंपस को खाली कराया, जज भी बाहर आए; ATS-STF जांच के लिए पहुंची वाराणसी, अयोध्या, मेरठ और मिर्जापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी जगहों पर धमकी का ईमेल सरकारी मेल पर आया। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल, चारों कोर्ट परिसरों को पुलिस ने खाली करा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार:गर्लफ्रेंड लड़की वालों से बोली- 6 साल से अफेयर, 3 बार एबॉर्शन कराया
    Next Article
    बरेली में नशे में धुत रईसजादों का तांडव:शराब पीकर दौड़ाई कार, तीन वाहनों के उड़ाए परखच्चे, सड़क पर मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment