Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में साइकिल से निकले सांसद रवि किशन:बोले- कम करें पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल, PM-CM का साथ दें सभी लोग

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सोमवार को नो व्हीकल डे के मौके पर साइकिल चलाकर लोगों को पेट्रोल और डीजल की बचत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया भर के हालात को देखते हुए ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने गोरखपुर की सड़कों पर साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोगों को पेट्रोल और डीजल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। उनका कहना था कि भारत हर दिन ईंधन आयात पर भारी खर्च करता है और अगर लोग थोड़ी सावधानी बरतें तो देश का काफी पैसा बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसे कोरोना काल में देशवासियों ने प्रधानमंत्री का सहयोग किया था, वैसे ही अब ईंधन बचाने के अभियान में भी साथ दें। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें और जहां संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं। सांसद ने किसानों से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि किसान खेती में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करें, ताकि डीजल पर निर्भरता कम हो सके और खेती की लागत भी घटे। इससे पहले भी रवि किशन एक कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक गाड़ी से पहुंचे थे और वहां भी लोगों से पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करने की अपील की थी। उनके इस कदम को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी हड़ताल:लखनऊ समेत पूरे यूपी में दवा दुकानें बंद; अमित तिवारी बोले-नकली दवाओं और भारी डिस्काउंट से मरीजों की सुरक्षा पर खतरा
    Next Article
    मंदिर तोड़ने की चेतावनी पर करणी सेना का हंगामा:अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर हिंदूवादी नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment