Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शंकराचार्य के पक्ष में उतरे काँग्रेस कार्यकर्ता:पीएम से निष्पक्ष जांच की मांग, आशुतोष महाराज पर लगाए गंभीर आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा और तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा, हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह प्रदर्शन प्रयागराज में चल रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर उनके समर्थन में किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले में निष्पक्षता बरती जानी चाहिए और किसी भी धार्मिक संत को राजनीति का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई कि शंकराचार्य प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। दैनिक भास्कर से बातचीत में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं और उनके खिलाफ साजिश रची गई है। राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने उन्हें जानबूझकर फंसाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं, इसलिए सरकार को पहले उन मामलों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि अगर धार्मिक संतों के साथ अन्याय होगा तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को निष्पक्ष जांच और न्याय पाने का अधिकार है। कार्यक्रम में जिला और महानगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर FIR मामले में कांग्रेस का लखनऊ में हंगामा:बोले- साधु-संतों का अपमान बंद करो, कलेक्ट्रेट घेरा
    Next Article
    इटावा में मदरसा बनने के शक में बढ़ी हलचल:चकरनगर के मोहल्ले में निर्माणाधीन इमारत पर विवाद, एक व्यक्ति से पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment