Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में मदरसा बनने के शक में बढ़ी हलचल:चकरनगर के मोहल्ले में निर्माणाधीन इमारत पर विवाद, एक व्यक्ति से पूछताछ

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में निर्माणाधीन एक इमारत को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने यहां बिना अनुमति मदरसा बनाए जाने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए साथ ले गई। मामले को लेकर इलाके में चर्चा और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी के मुताबिक आरएसएस और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को भनक लगी कि तकिया मोहल्ले में मुस्लिम समुदाय द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के मदरसे की इमारत तैयार कराई जा रही है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके से नसीब खां नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया के समक्ष पेश किया गया। समुदाय ने बताया गेस्ट हाउस का निर्माण उधर आरएसएस और भाजपा के करीब दर्जनभर कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के तीन लोगों से पूछताछ की गई है। उनका कहना है कि जिस भवन का निर्माण हुआ है वह गेस्ट हाउस के रूप में बनाया गया है, न कि मदरसे के तौर पर। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से स्पष्ट हिदायत दी गई है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। पहले से चल रही थी उर्दू और अरबी की पढ़ाई बताया जा रहा है कि बस्ती मोहल्ला और नगला चौप में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के बच्चों को उर्दू और अरबी की शिक्षा देने के लिए कानपुर से एक हाफिज कई महीनों से कस्बे में रह रहे हैं। उन्होंने किराए के एक निजी मकान में बच्चों को तालीम देना शुरू किया था। बाद में समुदाय के लोगों ने एक स्थान चिन्हित कर भवन तैयार कराया, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शंकराचार्य के पक्ष में उतरे काँग्रेस कार्यकर्ता:पीएम से निष्पक्ष जांच की मांग, आशुतोष महाराज पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:जालौन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को ज्ञापन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment