Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शनिवार को रहेगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में कल यानी शनिवार को बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रहेगी। सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते तारामंडल उपकेंद्र के इंदिरा नगर फीडर की बिजली दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी, जिससे पैडलेगंज और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं 33 KV रुस्तमपुर उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगी, जिससे रुस्तमपुर, आजादनगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। कई उपकेंद्रों के फीडरों पर एक साथ होगा काम विकास नगर, खोराबार, लोहिया इंक्लेव और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इनमें विकास नगर, बस चार्जिंग, बरगदवा, मनीराम, रामगढ़ और लालपुर टीकर फीडर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी हो सकती है। इलाकों j राप्तीनगर फेस थर्ड की आपूर्ति भी रहेगी बंद सीएम ग्रीड योजना के तहत कार्य होने के कारण राप्ती नगर विद्युत केंद्र से जुड़े 11 KV राप्तीनगर फेस थर्ड की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आई.ई.आई. भवन में 'वित्तीय जागरूकता' सत्र:लखनऊ में विशेषज्ञों ने दिए निवेश और बचत के महत्वपूर्ण टिप्स
    Next Article
    गोरखपुर इस्कॉन में रामनवमी पर भव्य आयोजन:अभिषेक-कीर्तन और नाट्य मंचन में उमड़े श्रद्धालु, छप्पन भोग- प्रवचन रहे प्रमुख आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment