Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में SSB ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर:108 लोगों की हुई जांच, 32 लोगों का होगा मुफ़्त ऑपरेशन

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत शुक्रवार को ठूठीबारी इलाके के बोदना गांव में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन संयुक्त अस्पताल सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर और 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के सहयोग से किया गया, ताकि ग्रामीणों को गांव के पास ही इलाज मिल सके। शिविर में संयुक्त अस्पताल गोरखपुर के उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. डी.के. मिश्रा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। टीम में डॉ. मृणालिनी सिंह और डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी शामिल रहे। डॉक्टरों ने सरल तरीके से आंखों की जांच कर जरूरी सलाह दी। 4 गांवों के 108 लोगों को मिला लाभ शिविर में ग्राम बोदना, चैत्या, नपनिया और नवदिहवा के ग्रामीणों की नेत्र जाँच की गई। कुल 108 लोगों ने जांच कराई, जिनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। जांच के दौरान 32 ग्रामीणों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। इन सभी का निःशुल्क ऑपरेशन सशस्त्र सीमा बल की ओर से राज आई हॉस्पिटल में कराया जाएगा। ज़रूरतमंदों को मिली मुफ़्त दवाएं शिविर के दौरान ज़रूरतमंद मरीज़ों को RYYTOL PHARMA की ओर से निःशुल्क आई ड्रॉप्स दी गईं, जिससे इलाज की शुरुआत तुरंत हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ही नेत्र जाँच और इलाज की सुविधा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत हुई। लोगों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए सशस्त्र सीमा बल का आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की:कानपुर में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू
    Next Article
    दिल्ली-सहारनपुर रूट पर 97 यात्री बिना टिकट पकड़े गए:रेलवे ने चेकिंग अभियान चलाकर की कार्रवाई, 30 हजार से अधिक का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment