Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की:कानपुर में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच शुरू

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित सुजातगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम क्षेत्रीय लोगों से जानकारी मिली कि सुजातगंज इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर यूनिट टीम बुलाकर जांच पड़ताल की गई। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान जूही क्षेत्र के रत्तू पुरवा निवासी मोनू गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, यह घटना सुजातगंज रेलवे क्रॉसिंग, गेट संख्या 78 पर शाम को हुई। मोनू गौतम ने ट्रेन संख्या 12987 अजमेर-सियालदह के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक, चालक ने फाटक से पहले अपना ऑटो खड़ा किया था और वह काफी परेशान दिख रहा था। ट्रेन की आवाज सुनकर वह पटरी की तरफ चला गया। ट्रेन गुजरने के बाद वह लहूलुहान अवस्था में पटरी के किनारे पड़ा मिला। मौके पर देखने पर पता चला कि उसका दाहिना पैर कट गया था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम से बोले राजामंडी दुकानदार न तोड़ीं जाएं हमारी दुकान:हम सड़क पर आजाएंगे, कुछ लोग कर रहे गलत शिकायत, 75 सालों में किसी ने नहीं बताया अवैध
    Next Article
    गोरखपुर में SSB ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर:108 लोगों की हुई जांच, 32 लोगों का होगा मुफ़्त ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment