Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तीखी धूप से उमस बढ़ी:सुबह से ही लोगों का हाल- बेहाल, 18 सितंबर को तेज बारिश के आसार

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली हुई है। हवाओं की रफ्तार बिल्कुल धीमी होने की वजह से काफी ज्यादा उमस महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि दो दिनों तक मौसम ऐसे ही मिलाजुला बना रहेगा। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में छिटपुट बरसात हो सकती है, जिससे उमस और बढ़ने की संभावना है। वहीं 18 सितंबर को गरज- चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सितंबर में अब तक 20 प्रतिशत बारिश हुई मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के महीने अब तक औसत 221 मिमी से 20% यानी 44 मिमी बारिश हुई है। वैज्ञानिक का कहना है कि इस महीने में कुछ दिन रुक-रुक कर 2-3 दिन तक लगातार तेज बारिश की संभावना है, जिससे यह कमी दूर हो सकती है। अगस्त में सिर्फ 47% बारिश हुई वहीं अगस्त के महीने में भी औसत से कम बरसात देखने को मिला। इस महीने का औसत बारिश 332 मिमी है जबकी सिर्फ 155 मिमी बरसात ही रिकॉर्ड किया जा सका है। जो कि टोटल का 47% प्रतिशत है। हैं। जुलाई में टूटा 5 सालों का रिकॉर्ड जुलाई महीने में सबसे अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिले में कुल 350 मिमी बारिश हुई। जबकि इस महीने का औसत अनुपात 354 है। यानी कि 99% बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसी महीने में पिछले 5 सालों के बरसात का रिकॉर्ड टूटा था। डॉ. कैलाश पांडेय का कहना है कि इस साल अल नीनो के प्रभाव की वजह से इस तरह की बेतरतीब बारिश देखने को मिली है। हालांकि बहुत ज्यादा असर न पड़ने से काफी ज्यादा राहत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीआईजी ने हत्या-लूट समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर
    Next Article
    मेरठ में सुबह से बदला मौसम:अगले 5 दिन में तापमान 34°C तक पहुंचने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment