Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में टिनशेड में मिली 9 महीने की मासूम:घर से 500 मीटर दूर रातभर तड़पड़ी रही, मां बोली- गलत काम किया गया

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 9 महीने की मासूम बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत के पास टिनशेड में बेहोश मिली। सुबह खेत जा रहे किसानों ने देखा तो हड़कंप मच गया। बच्ची के आधे कपड़े उतरे हुए थे। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां ब्लीडिंग नहीं रूकने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बच्ची की मां ने कहा- देर रात करीब 2 बजे बच्ची बिस्तर से गायब थी। हम लोगों ने रातभर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह लगभग 6 बजे खेत में बच्ची के मिलने की जानकारी मिली। उसके साथ बहुत गलत काम हुआ है। मामला शनिवार सुबह गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए- मां बोली- रात 2 बजे खुली आंख तो बिस्तर से गायब थी बेटी बच्ची की मां ने कहा- रात को करीब 2 बजे के समय जब मेरी नींद खुली, तब मैंने देखा कि मेरी बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद हमनें बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। वह वह हमें खेतों के पास सीवाने में मिली। मेरी बच्ची केवल 9 महीने की है और उसके साथ बहुत गलत काम हुआ है। उसका ब्लीडिंग अभी तक नहीं रुका है। हमें नहीं पता कि वह कौन है और कहाँ का रहने वाला है। हमने उसे देखा नहीं है। अगर देखा होता तो हम उसे छोड़ते नहीं। CCTV खंगाल रही पुलिस, ग्रामीणों से पूछताछ गांव तनाव और हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अकालु और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, यह पता लगाने के लिए कि रात में बच्ची को वहां कौन लेकर आया, पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी खंगाल रही है। गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया - बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बच्ची घर से इतनी दूर कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ, इसकी हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। ------------ यह खबर भी पढ़िए - गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप:मंत्री ने बहराइच DM से रिपोर्ट मांगी; भाजपा नेता ने सीएम को चिट्‌ठी लिखी थी अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बीच बहराइच में गाजी मियां की दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप लगा है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का आरोप है कि दरगाह में पिछले 20 सालों में करोड़ों का गबन हुआ है। बासित अली ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्‌ठी लिखकर पूरे प्रकरण में SIT जांच की मांग की है। बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम अक्षय त्रिपाठी से रिपोर्ट मांगी है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 105 साल पुराने क्लॉक टावर की सुइयां गायब:आंधी में उड़ गई या चोरी हुई; कपड़ा मंत्रालय जांच में जुटा
    Next Article
    स्वस्थ आयु के लिए योग' का संदेश:कानपुर के ग्रीन पार्क में हजारों लोग करेंगे योगा, डीएम बोले- शहर से गांव तक होंगे आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment