Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौत:कुसम्ही जंगल में बाइक सवार पति-बच्चा गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में बुधवार सुबह करीब 8 बजे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने के बाद महिला को कुचलते हुए निकाल गई। हादसे में पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला एम्स थाना क्षेत्र के गोरयाबीर बाबा मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जब उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय आसना गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपने 28 वर्षीय पति अनुज गुप्ता और बच्चे के साथ रुद्रापुर, एम्स थाना क्षेत्र से शहर में एक मरीज को देखने जा रही थीं। तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। आसना गुप्ता ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में उनके पति अनुज गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसना गुप्ता के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल अनुज गुप्ता को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से रुद्रापुर गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर अनियंत्रित गति से चलने वाले भारी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष जांच की मांग:हाथरस में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर की नारेबाजी, पीएम को ज्ञापन
    Next Article
    महोबा में भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन:स्वास्थ्य, बैंक, परिवहन समेत 12 विभागों के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में उठाईं 8 सूत्रीय मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment