Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ट्रेनिंग देंगे चमिंडा वास, वसीम जाफर:प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक होगा विशेष शिविर का आयोजन

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चमिंडा वास, वसीम जाफर, मुंबई रणजी के पूर्व कोच विनायक सामंत, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों के कोच ज्वाला सिंह 8 दिनों तक क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। मेडिकल रोड स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर यह विशेष शिविर 19 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ी पंजीकरण कराकर हिस्सा ले सकते हैं। पंजीकरण www.mcccricket.com पर किया जा सकत है। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जएगा। यह शिविर ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा। जानिए शिविर में क्या सिखाया जाएगा शिविर की तैयारियों में जुटे डा. विनय सक्सेना ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखायी जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि टॉप लेवल क्रिकेट के लिए तैयारी कैसे करें। प्रोफेशनल क्रिकेट की तकनीक, मानसिकता और फिटनेस के बारे में बताया जाएगा। शिविर में आने वाले बच्चे उच्च स्तरीय कोचिंग का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। कौन करा सकेगा पंजीकरण इसमें अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर -19 वर्ग के बालक एवं बालिका क्रिकेट खलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत खिलाड़ियों को ही शिविर में मौका दिया जाएगा। डा. विनय सक्सेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी खिलाड़ी प्रोत्साहित हो सकेंगे। जानिए कौन हैं यहां आने वाले पूर्व क्रिकेटर चमिंडा वास यहां आ रहे हैं। यह श्रीलंका क्रिकेट टीम के काफी प्रमुख चेहरा रहे हैं। लंबे समय तक तेज गेंदबाज के रूप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे। इसी तरह वसीम जाफर भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। यहां आने वाले विनायक सावंत मुंबई रणजी टीम के पूर्व कोच हैं। ज्वाला सिंह ग्लोबल क्रिकेट कोच हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, युवराज समरा, अमन मोखाड़े एवं दिव्यांश सक्सेना जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग दी है। खिलाड़ियों ने कहा कि वे नए खिलाड़ियों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मारा:गुड़गांव में आईटी कंपनी में काम करता है भाई, होली की छुट्टी पर आया था
    Next Article
    दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:आवास विकास के कार्यालय पर दिया धरना महिलाएं बोलीं- ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment