Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:आवास विकास के कार्यालय पर दिया धरना महिलाएं बोलीं- ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में आज व्यापारियों ने मार्केट में पंचायत करने के बाद आवास विकास के कार्यालय पर महिलाओं के साथ धरना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं और हमें लिखित में यह आदेश नहीं मिलता कि हमारे प्रतिष्ठान नहीं टूटेंगे तब तक हम लगातार आवास विकास का विरोा करते रहेंगे। महिलाओं की गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने आवास विकास को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलता है तो हम उसके सामने आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर तरीके से कोशिश कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। जनप्रतिनिधियों से लेकर भगवान तक हर जगह राहत के लिए गुहार लगाने के बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई- रेखा गुप्ता सेंट्रल मार्केट से आवास विकास धरना देने पहुंची रेखा गुप्ता ने बताया कि हमारी रोजी रोटी पर आज ऐसा संकट आ गया है कि हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हमारी लड़ाई अब न्याय की है और जब तक हमे न्याय नहीं मिलता हम ऐसे ही संघर्ष करते रहेंगे। माननीय न्यायालय से भी हम पूछना चाहते हैं कि हमारे प्रतिष्ठान अगर टूट जाएंगे तो हमारा परिवार कैसे चलेगा। कमाई के बिना कैसे देंगे किश्त- बेबी राजमोगा पिछले 30 सालो से सेंट्रल मार्केट में बुटिक चलाने वाली बेबी राजमोगा ने कहा कि हमने बच्चों की नौकरी छुडवाकर उनको भी यहां दुकानें कराई थी। अब अगर हमारी दुकानें टूट जाएगी तो हम अपना परिवार कैसे चलाएंगे जो लोन हमने लिया हुआ है उसकी किश्त कैसे बैंक को वापस देंगे। व्यापारियों के संघर्ष में रहेंगे साथ- सुदीप जैन धरना स्थल पर पहुंचे सुदीप जैन ने कहा कि आज यहां यह सांकेतिक धरना इस बात का प्रमाण है कि हम अपने व्यापारी भाईयों के प्रतिष्ठान इतनी आसानी से नष्ट नहीं होने देंगे। इसके साथ ही धरना देने से लेकर अन्य जो भी तरीका इसमें आवास विकास का विरोध करने का होगा उसमें हम व्यापारियों के साथ हैं। भ्रष्टाचारियों को जेल भी भिजवाना है- विजय राघव किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने बताया कि यहां दो लड़ाई लड़ने के लिए हम पहुंचे हैं। इसमें एक व्यापारियों की दुकानें बचाने की है और दूसरी लड़ाई उनको जेल भिजवाने की है जिन्होंने न्यायालय को गुमराह कर आज व्यापारियों के सामने यह स्थिति खड़ी की है। आजिविका बचाने की है लड़ाई- शैंकी वर्मा व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने बताया कि माननीय न्यायालय के फैसले का हम सम्मान करते हैं । व्यापारियों के बुरे समय मेंउनकी हिम्मत बनना और उनकी आजिविका को बचाने में उनके हक में लड़ाई लड़ने के लिए हम यहां पहुंचे हैं। सदमें में हो रही व्यापारियों की मौत- जीतू नागपाल व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने बताया कि ध्वस्तीकरण के आदेश व्यापारी सदमें में हैं। पिछले 15 दिनों में 4 व्यापारियों की मौत हो चुकी है। आवास विकास के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन किया जा रहा है हम ऐसा नहीं होने देंगे। न्यायालय के आदेश पर होगी कार्रवाई आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कारवाई आवास विकास के आदेश के अनुसार ही की जाएगी । इसको लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है। बुलडोजर भी मंगाने के लिए तारीख तय हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ट्रेनिंग देंगे चमिंडा वास, वसीम जाफर:प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक होगा विशेष शिविर का आयोजन
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट:जिले के अधिकारियों से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment