Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दोपहर में चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग:शाम को छाया बादल, आने वाले दिनों लगातार बढ़ेगा टेम्परेचर

    16 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों के राहत के बाद बुधवार से गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बाहर निकलने वाले लोग छाता, दुपट्टा, गमछा और टोपी से खुद को ढक कर निकल रहे हैं। वहीं राहत के लिए पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना जताई गई है। शाम तक धूप ढलने के बाद राहत महसूस किया जाएगा। रात में मौसम सामान्य रहेगा। दिनभर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी जिससे गर्मी और बढ़ती जाएगी। शाम तक बदलेगा मौसम दोपहर बाद शाम तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ समय के लिए तेज धूप का असर कम हो सकता है। हालांकि उमस और गर्मी का एहसास बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश और बदले मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम फिर बदल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर तेज होने के आसार हैं। देखिए दोपहर की तस्वीरें... मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम और तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन को भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान 27 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 अप्रैल को तापमान बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और तापमान में गिरावट शुरू हुई। 29 अप्रैल को 35.8 डिग्री, 30 अप्रैल को 32.6 डिग्री, 1 मई को 32.3 डिग्री, 2 मई को 32.9 डिग्री, 3 मई को 33.2 डिग्री और 4 मई को 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 5 मई को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात जेल में बंदियों के लिए प्रशिक्षण शुरू:महिला बंदियों को ब्यूटीशियन, पुरुषों को बाइक रिपेयरिंग का प्रशिक्षण मिलेगा
    Next Article
    महोबा कलेक्ट्रेट में मेधावी छात्र सम्मानित:डीएम गजल भारद्वाज ने यूपी बोर्ड टॉपर्स को दिया प्रमाण पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment