Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पुलिस-भैंस चोर गैंग की मुठभेड़:2 आरोपियों को गोली लगी, 3 गिरफ्तार; 5 भैंसें और हथियार बरामद

    1 hour ago

    2

    0

    कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और भैंस चोरी करने वाले एक गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पांच आरोपी पकड़े गए, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को पीछा कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को मंझनपुर थाने में बंधवा निवासी संतोष कुमार और भेलखा निवासी अर्जुन कुमार ने अपनी भैंसें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिकअप सवार चोरों ने उनकी भैंसें चुराई हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। गठित टीमों द्वारा देर रात चोरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मंझनपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी की घटना से संबंधित आरोपी पतौना पुल से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। तभी सड़क पर एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे घेरकर रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा हुआ पाकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी दिलशाद (पुत्र मुन्ना, तुर्तीपुर, थाना करारी) और राज (पुत्र भोला उर्फ कलीम) के पैर में गोली लगी। अन्य तीन आरोपी भोला उर्फ कलीम (पुत्र नसीर), जवील (पुत्र समसुल) और सलमान अहमद (पुत्र जाकिर) को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने अलग-अलग जगहों से भैंसें चोरी की थीं और उन्हें बेचने जा रहे थे। वे भैंसें बेचकर मिले पैसों को आपस में बांटकर अपना जीवन यापन करते थे। आरोपियों के पास से दो तमंचे (315 बोर), चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस (315 बोर), कुल 10,300 रुपये नकद, चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी और उसमें लदी चोरी की पांच भैंसें बरामद की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 20 फीट ऊंची छत से गिरा मजदूर:मकान निर्माण के दौरान ईंट चढ़ाते समय हुई मौत
    Next Article
    रायबरेली में डंपर चालक की पिटाई, वाहन में तोड़फोड़:गलत साइड से आ रही स्कूटी में मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment