Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दोपहर में लू जैसी हालत:40 तक पहुंचा अधिकतम तापमान, 29 मई के बाद बारिश के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को तपती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही निकली तेज धूप की वजह से गर्मी और उमस काफी ज्यादा महसूस की गई। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। साथ ही गर्म हवाओं के चलने से लू जैसी हालत देखने को मिली। बाहर निकलने वाले लोग खुद को दुपट्टा, छाता, गमछा, टोपी और तमाम चीजों के सहारे धूप से बचते नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश के अनुसार लगभग एक हफ्ते तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 29 मई को हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। देखिए तस्वीरें… अगले कुछ दिन जारी रहेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गोरखपुर में अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। 23 से 26 मई तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान दिन का तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रात में भी तापमान ज्यादा नीचे नहीं जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण हीट वेव जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। महीने के आखिर में बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। 29 से 31 मई के बीच आसमान में हल्के बादल छाने और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पिछले पांच दिनों में ऐसा रहा गोरखपुर का तापमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र ने सोलर ऊर्जा से पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया:सोलर पैनल को छोटी मोटर से जोड़ा, अपने आप मिट्टी के बर्तनों तक पहुंचता है पानी
    Next Article
    Bobby Deol: ‘मेरे पापा को पूरी दुनिया प्यार करती थी…’, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment