Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दरोगा को पीटने का VIDEO बनाकर यूट्यूबर फरार:गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर दौड़ाई थी बाइक, वर्दी में बनाया सैकड़ों रील्स

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटने का फेक वीडियो बनाने का आरोपी यूट्यूबर मोबाइल स्विच ऑफ करके फरार हो गया है। शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वीडियो में दिख रहे दो युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी यूट्यूबर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राप्तीनगर फेज-1 निवासी प्रिन्स शर्मा और उत्तर टोला निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। जांच में सामने आया है कि फरार यूट्यूबर पुलिस की वर्दी पहनकर 100 से अधिक वीडियो बना चुका है। उसके सोशल मीडिया के एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक प्लेटफार्म पर अकाउंट हैं। लाइक, व्यूज की चाहत में ऐसे वीडियो वह हमेशा बनाकर पोस्ट करता रहता है। नौका विहार पर गर्लफ्रेंड संग बनाया था वीडियो रामगढ़ताल के नौका विहार में साल 2025 के अगस्त माह में यूट्यूबर ने गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बैठाकर बाइक दौड़ाई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को संज्ञान में लेकर यूपी पुलिस की मीडिया सेल ने कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक गलत ढंग से चलाने का 2500 रुपये का चालान काटा था। इस मामले में भी यूट्यूबर पुलिस से बचकर निकल गया था। जानिए पूरा मामला गोरखपुर में रविवार को दरोगा को सड़क पर जूते से मारने का वीडियो सामने आया। इसमें वकील की ड्रेस में दिख रहा युवक बाइक सवार दरोगा को रोकता है। फिर बहस के बाद मारपीट करने लगता है। इसके बाद दरोगा भी युवक को पीटने लगता है। पूरा मामला शाहपुर इलाके का बताया जा रहा। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। पता चला वीडियो लाइक और व्यूज पाने की चक्कर में शूट किया गया। इसमें दरोगा और वकील दोनों ही फर्जी निकले। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा फर्जी दरोगा और वकील का वीडियो 2 मिनट 55 सेकेंड का है। इसमें एक काली सदरी, सफेद शर्ट पहने दिख रहा युवक सड़क किनारे खड़े फर्जी दरोगा के पास पहुंचता है। उसके साथ 2 लड़के और हैं। तीनों बाइक पर बैठे दरोगा को घेर लेते हैं। युवक बोलता है कि मेरे पिता को थाने ले जाकर क्यों बैठाए थे। इस पर दरोगा कहता है कि जब तुम घर पर नहीं मिले तो पिता को ही उठाकर ले जाना पड़ा। इसके बाद युवक और दरोगा के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो जाती है। युवक वर्दीधारी को जूते से पीटता है, गालियां देता है। कुछ लोग वहां आकर बीच बचाव भी करते हैं। इस पर एक युवक कहता है कि सांसद जी को फोन करो और इनका ट्रांसफर कराओ। इस दौरान युवक कहता है कि वीडियो बन गया है। जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा- थाना शाहपुर क्षेत्र का एक वीडियो वायरल किया गया था। इसमें एक पुलिस कर्मी व अधिवक्ता विवाद करते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो की जांच की गई तो संबंधित वीडियो फर्जी पाया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस विभाग से नहीं है। जो अधिवक्ता दिख रहा, वह भी फर्जी है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई, मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश भाजपा को उसके ही फॉर्मूले से हराना चाह रहे:‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल अपनाया; 2022 के मुकाबले दोगुना वोट पाने का टारगेट
    Next Article
    महानगर उपाध्यक्ष को हटाने के लेटर से सपा में हड़कंप:आगरा में पत्र वायरल हुआ; महानगर अध्यक्ष बोले-AI से बनाया गया, FIR कराऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment