Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में धूप-छांव के बीच उमस बरकरार:25 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अगस्त में 320 मिमी बारिश की संभावना

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। कभी बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। इस वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर मौसम मिला-जुला बना रहेगा। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) अधिक रहने की वजह से लोगों को पूरे दिन गर्मी और उमस का एहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अध्ययन के अनुसार अगस्त में करीब 320 मिलीमीटर वर्षा होने का अनुमान है, जबकि इस महीने में वर्षा का सामान्य आंकड़ा 330.8 मिलीमीटर है। पूरे महीने में 15 से 16 दिन बारिश की संभावना है, लेकिन भारी वर्षा केवल दो से तीन दिन ही हो सकती है। पांच से सात दिन हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। उनका कहना है कि बारिश के कई दौर आएंगे, लेकिन पूरे महीने लगातार अच्छी वर्षा होने की संभावना कम है। देखिए तस्वीरें… 18 जुलाई को हुई सबसे अधिक बारिश अध्ययन के अनुसार 18 जुलाई सबसे अधिक वर्षा वाला दिन रहा, जब 110.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा वाले दिनों की संख्या कुल 14 रही। जुलाई में सबसे अधिक तापमान छह जुलाई को 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान चार जुलाई को 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक रहा। अगस्त में औसत अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस मौसम विज्ञानी के अनुसार अगस्त में औसत अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस है। इस महीने अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। अधिकतम ह्यूमेडिटी 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और न्यूनतम ह्यूमेडिटी 40 प्रतिशत तक रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सुपर एलनीनो घोषित होने का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर सामान्य से कम वर्षा के रूप में दिखाई दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एकलव्य स्टेडियम के कोच पर कुकर्म का आरोप:खिलाड़ी बोला-शौचालय में यौन उत्पीड़न किया,10 दिन बाद हुई FIR
    Next Article
    आजमगढ़ में सुबह से छाए बादल:सोमवार की रात हुई थी जिले में जोरदार बारिश, 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment