Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एकलव्य स्टेडियम के कोच पर कुकर्म का आरोप:खिलाड़ी बोला-शौचालय में यौन उत्पीड़न किया,10 दिन बाद हुई FIR

    15 hours ago

    1

    0

    एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से लापता टेबल टेनिस खिलाड़ी का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस तलाश में जुटी है। वहीं स्टेडियम के एक जिम्नास्टिक खिलाड़ी ने कोच पर शौचालय में ले जाकर कुकर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। 10 दिन बाद थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित 18 वर्षीय खिलाड़ी के चाचा ने बताया कि भतीजा कई दिन से गुमसुम था और खाना भी नहीं खा रहा था। पूछने पर उसने रोते हुए बताया कि कोच जावेद उसे लड़की और किन्नर कहकर परेशान करते हैं। आरोप है कि 22 जुलाई कोच ने उसे जल्दी बुलाकर जबरन शौचालय में ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास किया। तभी अन्य खिलाड़ी आने से वह भाग निकला। 31 जुलाई को स्टेडियम जाने पर कोच ने धमकाया और कहा कि बताया तो जान से मार देगा। कोच ने चाचा को भी धमकाया। कोच की तैनाती के लिए हो रही राजनीति एसीपी सदर ने बताया कि स्टेडियम में जिमनास्टिक कोच की तैनाती संविदा पर हुई है। तीन साल से एक अन्य कोच तैनाती करवाने के प्रयास में हैं। वह शिकायतकर्ता के संपर्क में है। स्टेडियम के के अन्य कोच से पूछताछ की गई है। उनसे बात करने पर सामने आया है कि शिकायतकर्ता का परिचय कोच के रूप में नियुक्त होना चाहता हैं। आरोपी कोच के बारे में अन्य खिलाड़यों से भी इसी तरह की शिकायत कराई जा रही है। आरएसओ संजय शर्मा ने कहा-खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया बोर्ड के माध्यम से होती है। इसमें कोच की कोई भूमिका नहीं होती है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाए हैं, उसके मामले में पुलिस को जानकारी दी जाएगी। मामले से संबंधित साक्ष्य संकलित किए जाएंगे। जिमनास्टिक कोच जावेद ने बताया-मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। जिले में दो ही डिप्लोमाधारी हैं। दूसरे का चयन स्टेडियम में नहीं हो सका है। इस वजह से उसने पद से हटाने के लिए साजिश की है। पुलिस को सभी साक्ष्य दिए जाएंगे। पूर्व में भी कई शिकायत की गई थीं मगर कुछ नहीं निकला। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया- पीड़ित के चाचा की शिकायत पर कोच जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल में अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश की पुष्टि नहीं हुई है। जिस जगह पर घटना बताई गई, वहां पर कैमरे भी नहीं लगे हैं। मामला स्टेडियम में अंदरूनी विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत:सड़क पर जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी, तापमान में गिरावट
    Next Article
    गोरखपुर में धूप-छांव के बीच उमस बरकरार:25 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अगस्त में 320 मिमी बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment