Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में उमस- भीषण गर्मी से लोग परेशान:42 डिग्री पहुंच रहा पारा, कल से हल्की बारिश के आसार

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में तेज धूप, गर्म हवा और बढ़ी हुई उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही कड़ी धूप के साथ चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है, जिससे लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं और जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिनभर 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लू जैसे हालात बने रहेंगे और गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन और रात के तापमान का अंतर घटकर करीब 13 से 14 डिग्री रह गया है, जिसके कारण रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पांडेय के अनुसार बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उमस ने बढ़ाई बेचैनी उमस के कारण पसीना सूख नहीं रहा है, जिससे लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो जाती है, जबकि शाम के समय भी गर्मी और उमस का असर बना रहता है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग में तेजी आई है और कई इलाकों में लोड बढ़ने की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि ऐसे मौसम में लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने जूसर से सिर कूंचकर बेटे को मार डाला:प्रयागराज में पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात, रात में जगाकर ले गया कमरे में
    Next Article
    सुलतानपुर में कूड़ा डंपिंग स्थल पर कर्मचारी पर हमला:रॉड से पीटा, एक गंभीर घायल; आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment