Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में कूड़ा डंपिंग स्थल पर कर्मचारी पर हमला:रॉड से पीटा, एक गंभीर घायल; आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

    7 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर के कोतवाली देहात स्थित अहलादपुर के एमआरएफ सेंटर (कूड़ा डंपिंग स्थल) पर शनिवार सुबह नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर हमला किया गया। कूड़ा गिराने को लेकर हुए विवाद में एक स्थानीय व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कर्मचारी मो. अली जान और शिवा शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी टेंपो गाड़ी से कूड़ा लेकर लालभानी अस्पताल के बगल स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद नीरज दुबे (निवासी अमहट) ने कूड़ा गिराने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कहा कि वे सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, तो विवाद बढ़ गया। नीरज दुबे ने अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार से लोहे की रॉड निकाली और मो. अली जान के सिर पर वार कर दिया। हमले में मो. अली जान का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। बीच-बचाव करने आए दूसरे कर्मचारी शिवा के साथ भी मारपीट की गई। मौके पर शोर-शराबा सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर कर्मचारियों को बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नीरज दुबे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित कर्मचारियों ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपना मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका सिंह नगर कोतवाली पहुंचीं। सफाई कर्मचारी अध्यक्ष सुल्तानपुर संतोष चौधरी ने भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि घटना स्थल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं कोतवाली में न्याय नहीं मिलने पर कर्मचारी एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में उमस- भीषण गर्मी से लोग परेशान:42 डिग्री पहुंच रहा पारा, कल से हल्की बारिश के आसार
    Next Article
    ट्रेन लेट होने से दर्जनों अभ्यर्थियों का पेपर छूटा:होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, लखनऊ में 55 केंद्रों पर 1.33 लाख अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment