Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में UPSI परीक्षा से पहले उतरवाई गई ज्वेलरी:हाथ का कलावा और बेल्ट भी निकालना पड़ा, 24 सेंटर पर हो रहा एग्जाम

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जा रही है। गोरखपुर जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा कुल 24 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यहां प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रही है। कैंट सीओ अरुण कुमार एस भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। गोरखपुर में जूते-मोजे उतरवाकर दी गई एंट्री गोरखपुर में परीक्षा केंद्रों पर जांच काफी सख्त रही। यहां अभ्यर्थियों को जूते और मोजे उतरवाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कई जगह बेल्ट भी उतरवानी पड़ी। कुछ अभ्यर्थियों के हाथ में बंधे कलावे को चाकू से काटकर हटाया गया, ताकि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संदिग्ध वस्तु अंदर न जा सके। महिला अभ्यर्थियों की ज्वैलरी भी उतरवाई गई महिला अभ्यर्थियों की भी कड़ी जांच की गई। कई केंद्रों पर महिलाओं को चूड़ी, कान की बालियां और अन्य ज्वैलरी उतारने के बाद ही प्रवेश दिया गया। जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई। दो पालियों में हो रही परीक्षा दरोगा भर्ती परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कई स्तर पर जांच की जा रही है। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए हैं ताकि किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी की संभावना न रहे। यूपी के 1090 केंद्रों पर परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर हो रही परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। दैनिक भास्कर से बातचीत में अभ्यर्थी राहुल सिंह ने बताया कि- मेरी पूरी तैयारी है इस बार। इस परीक्षा के लिए खुद से तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था काफी अच्छी है और जांच प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुमार विश्वास अपनी करनी के लिए तुरंत सार्वजनिक माफी मांगे:डॉ विशाल मिश्र बोले- गलती न मानने तक बहिष्कार जारी रहेगा, लोग इनकी श्रीरामकथा में न जाएं
    Next Article
    नोएडा में 18 केंद्रो पर UPSI की भर्ती परीक्षा:सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग, सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment