Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुमार विश्वास अपनी करनी के लिए तुरंत सार्वजनिक माफी मांगे:डॉ विशाल मिश्र बोले- गलती न मानने तक बहिष्कार जारी रहेगा, लोग इनकी श्रीरामकथा में न जाएं

    1 hour ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास की टिप्पणी को लेकर उनके बेहद करीबी भाजपा नेता डॉ विशाल मिश्र बहुत ही आहत हैं। इसको लेकर अयोध्या में बेहद कड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इस टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी करना गलत है।विशाल मिश्रा ने कहा कि व्यक्तिगत मित्रता अपनी जगह होती है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पालन करना जरूरी है। यदि किसी के व्यवहार में मर्यादा का अभाव दिखता है तो उसे आत्ममंथन करना चाहिए और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि जब तक कुमार विश्वास अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और खेद व्यक्त नहीं करते, तब तक उन्हें श्रीराम कथा कहने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से मर्यादा और आदर्शों की स्थापना की थी और उनकी कथा कहने वाले से भी उसी मर्यादा की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति पर इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है और इससे सार्वजनिक जीवन की गरिमा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कुमार विश्वास अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगेंगे। माफी मांगने से कोई व्यक्ति छोटा नहीं होता, बल्कि यह उसके संस्कार और जिम्मेदारी को दर्शाता है।भाजपा नेता ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान श्रीराम की कथा सुनाकर समाज को मर्यादा और आदर्शों का संदेश देता है, उससे ऐसी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में दारोगा भर्ती परीक्षा में त्रिस्तरीय सुरक्षा:जूते-मोजे चेक कर रही पुलिस, बेल्ट-कलावा और घड़ी उतरवाई; 19 केंद्रों पर परीक्षा
    Next Article
    गोरखपुर में UPSI परीक्षा से पहले उतरवाई गई ज्वेलरी:हाथ का कलावा और बेल्ट भी निकालना पड़ा, 24 सेंटर पर हो रहा एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment