Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में युवती की कटी गर्दन, मौत:मां बोलीं- हंसिया पर फिसलकर गिर गई बेटी, गले से बहने लगा खून

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर करीब एक घंटे तक इलाज चला। इसके बाद मौत हो गई। घटना की सूचना पर पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई थी। वहां परिजनों से पूछताछ की गई। युवती की मां ने तहरीर देकर बताया कि बेटी हंसिया पर गिर गई। जिससे उसकी गर्दन पर सामने से चोट आ गई। खून बहता देखकर उसे भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पिपराइच पुलिस भी मामला संदिग्ध मानकर युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मां ने दी पिपराइच पुलिस को तहरीर पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव के कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हंसिये से गर्दन कट गई। गर्दन आगे की तरफ कटी थी। आनन-फानन में कमलेश अपनी पत्नी मनोरमा के साथ घायल बेटी को लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंचे। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे नेहा की मौत हो गई। नेहा की मां मनोरमा ने तहरीर देकर बताया कि सुबह बेटी मेरे साथ खेत की तरफ गई थी। वहां से सुबह करीब 11 बजे घर लौटकर आए। तभी घर पर नेहा फिसलकर गिर गई। इस दौरान जमीन पर रखे हंसिया से उसके गर्दन कट गई। गर्दन से तेज धार में खून निकलने लगा। बेटी की गर्दन में तौलिया लपेटकर उसे सीएचसी लेकर गए। कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां रहती हैं। गांव में हत्या की होती रही चर्चा इस घटना के बाद नेहा की हत्या के चर्चा होती रही। जबकि परिजनों का कहना है कि हंसिया पर गिरने से नेहा को चोट आई है। पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती की मां ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत:बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था, 2 दोस्त घायल
    Next Article
    संभल के पीएमश्री विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन:निलंबित शिक्षक को वापस बुलाने की मांग, बोले- झूठे आरोप लगाए गए, अच्छा पढ़ाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment