Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के पीएमश्री विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन:निलंबित शिक्षक को वापस बुलाने की मांग, बोले- झूठे आरोप लगाए गए, अच्छा पढ़ाते थे

    6 hours ago

    1

    0

    संभल के पीएमश्री विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने एक शिक्षक के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया। खंड शिक्षाधिकारी (BEO) के समझाने के बावजूद छात्र-छात्राएं स्कूल जाने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने 'अवधेश सर को वापस बुलाओ' लिखे नारे वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और विद्यालय के एक अन्य शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। यह पूरा मामला शुक्रवार को जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी स्थित पीएमश्री विद्यालय का है। भारतल सिरसी, कुरकावली, मिलक, बड़ाताजुउ्उदीन और भतावली सहित कई गांवों से छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं। शिक्षण कार्य में शिकायत मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अलका शर्मा ने 11 मार्च को शिक्षक अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया था। इस मामले की संयुक्त जांच विकासखंड पंवासा और असमोली के खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपी गई है। शिक्षक के निलंबन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक छात्रों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से प्रदर्शन समाप्त कर कक्षा में जाने को कहा, लेकिन छात्रों ने निलंबित शिक्षक को वापस बुलाने की मांग दोहराई। कक्षा आठ की छात्रा अनम ने बताया कि शिक्षक अवधेश कुमार को झूठे आरोप लगाकर फंसाया गया है। वह अच्छा पढ़ाते थे और उनकी तैनाती के बाद से विद्यालय में मिड-डे-मील की गुणवत्ता में सुधार हुआ था, जबकि पहले चावलों में कीड़े निकलते थे। कक्षा छह की छात्रा प्रियांशी ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बच्चों को नहीं पढ़ाते, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और छात्रों से दुकान से तंबाकू मंगाकर खाते हैं। कक्षा सात के छात्र मोहम्मद अयान ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक शिकायत करने की बात कहने पर डराते-धमकाते हैं। जब छात्रों से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी ने भड़काया है, तो सभी ने एक स्वर में इससे इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान चंद्रसैन ने बताया, मैं स्कूल में आता हूं। खाना भी चेक करता हूं। एक महीने पहले अवधेश कुमार को मिड-डे-मील का चार्ज मिला था। चार्ज आने से पहले पके हुए दाल-चावलों में कीड़े निकले थे। प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर खंड़ शिक्षाधिकारी विनोद कुमार मेहरा मौके पर पहुंचे, सभी छात्र-छात्राएं अवधेश सर को वापस बुलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी ने छात्रों से पढ़ने के लिए विद्यालय के अंदर चलने की बात कही। लेकिन छात्रों ने शिक्षक उनके वापस आने तक विद्यालय में पढ़ने जाने से मना कर दिया। इस दौरान आफिया, चंद्रिका गौतम, मुस्कान, अंशिका, आसिया, मोहम्मद समी, गुलफसा, शाने रब, आस मोहम्मद, सपना, छवि, रितिका, दर्शिका गौतम और सुभानी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवती की कटी गर्दन, मौत:मां बोलीं- हंसिया पर फिसलकर गिर गई बेटी, गले से बहने लगा खून
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:उन्नाव में अजगैन हाईवे पर हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment