Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चोर गिरफ्तार:डंडा मारकर हाथ से गिराता था फोन, डराने के लिए रखता था तमंचा

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू डोम के रूप में हुई है। आरोपी 23 साल का बताया जा रहा जो सूरजकुंड डोमखाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 5 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अभियान के दौरान हुई कार्रवाई रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए रेलवे पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गोरखपुर जीआरपी टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरोपी को घड़ी गेट के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में किए बड़े खुलासे पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर चोरी करता था। तमंचे से डराकर भाग जाता था आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने पास अवैध तमंचा इसलिए रखता था ताकि पकड़े जाने पर लोगों को डरा सके और मौके से भाग जाए। गोलू डोम चोरी किए गए मोबाइल और सामान को राह चलते लोगों को बेच देता था। उसी पैसे से वह अपना खर्च चलाता था। गिरफ्तारी के समय भी वह चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में स्टेशन के पास घूम रहा था। केस दर्ज कर, आगे की जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे क्षेत्र में चोरी और अवैध हथियार से जुड़े अपराधों पर लगाम लगेगी। साथ ही चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क पर भी असर पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में गांधीपार्क चौकी के नीचे मारपीट:थाना उत्तर से चंद कदम दूर भिड़े युवक, पुलिस पहचान कराने में जुटी
    Next Article
    जालौन में चमारी गांव का नाम बदलने पर ग्रामीण आक्रोशित:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर नाम न बदलने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment