Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से दिल्ली और अयोध्या के लिए होली स्पेशल ट्रेन:घर आना होगा आसान, यात्रियों को मिलेंगे भीड़ से राहत

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर को केंद्र में रखते हुए दो महत्वपूर्ण होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल और दिल्ली सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को राहत देना है। गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए 04025/04026 गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल–गोरखपुर होली विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। संचालन समय गोरखपुर से: 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक प्रतिदिन (4 फेरे) आनंद विहार टर्मिनल से: 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रतिदिन (4 फेरे) गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल यह ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल–गोरखपुर वापसी में यह ट्रेन रात 9:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी और गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती होते हुए दोपहर 12:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। कोच संरचना इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें— 12 एसी तृतीय श्रेणी 5 एसी द्वितीय श्रेणी 2 जनरेटर सह लगेज यान यह ट्रेन विशेष रूप से गोरखपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत देगी। प्रयागराज रामबाग–अयोध्या कैंट होली स्पेशल दूसरी विशेष ट्रेन 05140/05139 प्रयागराज रामबाग–अयोध्या कैंट–प्रयागराज रामबाग होली स्पेशल है, जो गोरखपुर होकर चलेगी। इससे गोरखपुर के यात्रियों को प्रयागराज और अयोध्या जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। संचालन समय प्रयागराज रामबाग से: 1 मार्च से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन (10 फेरे) अयोध्या कैंट से: 2 मार्च से 11 मार्च 2026 तक प्रतिदिन (10 फेरे) प्रयागराज रामबाग–अयोध्या कैंट यह ट्रेन प्रयागराज के रामबाग से शाम 6:05 बजे चलेगी और बनारस, वाराणसी सिटी, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा होते हुए रात 2:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए सुबह 5:35 बजे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अयोध्या कैंट–प्रयागराज रामबाग वापसी में यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे अयोध्या कैंट से चलेगी और गोरखपुर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मऊ, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड होते हुए शाम 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। कोच संरचना इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें— 2 एलएसएलआरडी 5 साधारण द्वितीय श्रेणी 5 शयनयान श्रेणी 2 एसी तृतीय श्रेणी 1 एसी द्वितीय श्रेणी गोरखपुर बना प्रमुख केंद्र दोनों होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन गोरखपुर को केंद्र में रखकर किया जा रहा है। इससे गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को होली पर घर आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट आरक्षित कर यात्रा की योजना बनाएं। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान भीड़ कम करने और यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर की एयरस्ट्राइक
    Next Article
    राजस्थान-हरियाणा में तापमान 30° पार:उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे, आज से बर्फबारी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment