Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर चले:महिला घायल, गार्ड की सूचना पर RPF ने पीछा कर दबोचा; नशे में वारदात की बात

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में देवरिया की ओर जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में आरपीएफ ने पांच युवकों को पकड़ा है। घटना रविवार को अंडरपास के आगे कुशम्ही में हुई। पत्थर लगने से एक महिला यात्री के घायल होने की सूचना भी मिली थी। ट्रेन नंबर 15027 के गार्ड ने VHF सेट से आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद गोरखपुर छावनी आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही युवक भागने लगे, लेकिन पीछा कर पांचों को पकड़ लिया गया। गार्ड ने VHF पर दी सूचना 20 सितंबर को ट्रेन नंबर 15027 के गार्ड ने बताया कि अंडरपास के आगे कुशम्ही की तरफ कुछ युवक खड़े हैं। वे गुजरती ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे हैं। एक महिला यात्री के पत्थर लगने की भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ गोरखपुर छावनी के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गार्ड की ओर से बताए गए स्थान का निरीक्षण किया। टीम को देखकर भागने लगे युवक आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की टीम मौके पर पहुंची तो पांच युवक वहां मौजूद थे। पुलिस टीम को देखते ही सभी भागने लगे। जवानों ने पीछा किया और पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की बात बताई। आरपीएफ ने घटनास्थल का सत्यापन करने के साथ मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए। पूछताछ में नशे में होने की बात कही आरपीएफ के मुताबिक, युवकों से पत्थरबाजी की वजह पूछी गई। इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने शराब या अन्य नशे का सेवन किया था। इसी दौरान उन्होंने गुजरती ट्रेनों पर पत्थर फेंके। मामले में ट्रेन नंबर 12565 और 15027 के गार्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई FIR को भी अभिलेखीय साक्ष्य के तौर पर लिया गया है। पांचों को संबंधित टीम को सौंपा पकड़े गए युवकों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित क्षेत्राधिकार की टीम को सौंप दिया गया। उनकी सुपुर्दगी शाम करीब 7:30 बजे की गई। आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए युवकों में विकास कुमार (22), शंकर कुमार (20), धीरज कुमार (19), शिव कुमार (18) और राजन (18) शामिल हैं। तीन नंदानगर, दो कुशीनगर के रहने वाले हैं विकास कुमार, शंकर कुमार और धीरज कुमार नंदानगर FCI क्रासिंग क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। शिव कुमार कुशीनगर जिले के बेलवनिया का रहने वाला है और फिलहाल नंदानगर में किराए पर रह रहा था। वहीं, राजन भी कुशीनगर जिले का रहने वाला बताया गया है। आरपीएफ ने पांचों को संबंधित क्षेत्राधिकार की टीम को सौंप दिया है। मामले में अब देवरिया आरपीएफ और रेलवे पुलिस की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज मेरठ आएंगे:पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों पर भांपेंगे चुनावी हवा, सीएम योगी भी रहेंगे
    Next Article
    मंत्रियों की नाराजगी पर IAS आशीष गोयल-अनिल कुमार को हटाया:अमृत अभिजात फिर ताकतवर हुए, यूपी में 10 IAS के तबादले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment