Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्रियों की नाराजगी पर IAS आशीष गोयल-अनिल कुमार को हटाया:अमृत अभिजात फिर ताकतवर हुए, यूपी में 10 IAS के तबादले

    20 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने रविवार रात 10 सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 7 विभागों के प्रमुख और तीन के अपर मुख्य सचिव शामिल हैं। मंत्रियों की नाराजगी के बाद पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल को हटा दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के करीबी और उनके बैचमेट अमृत अभिजात को फिर ताकत मिली है। उन्हें अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के साथ परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का चार्ज भी दिया गया है। कहां किसे मिली नई तैनाती, ट्रांसफर लिस्ट देखिए अब जानिए क्यों हटाए गए अफसर स्कूटी वितरण में लेटलतीफी और विभागीय कामकाज में हीलाहवाली के चलते उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल से उनके मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की नहीं बन रही थी। मुख्यमंत्री भी ज्यादा खुश नहीं थे। इसलिए महेंद्र कुमार अग्रवाल को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर वन एवं पर्यावरण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव IAS अनिल कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बनाया गया है। साथ ही उन्हें उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी भी दी गई है। अनिल कुमार और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को लेकर मतभेद चल रहे थे। राजभर ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। मंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए थे। विवाद खास तौर पर योजना के दूसरे चरण के टेंडर और कामकाज को लेकर था। डिजिटल लाइब्रेरी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, किताबें और डिजिटल पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल को हटाकर श्रम एवं सेवायोजन विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रदेश में गर्मियों से लेकर मानसून तक चल रहे बिजली संकट को लेकर विभाग के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की आशीष गोयल से नहीं बन रही थी। बीते दिनों एक बैठक में बिजली चोरी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशीष गोयल को डांट लगाई थी। मुख्यमंत्री भी उनकी कार्यशैली से खफा थे। अब जानिए किस अफसर का कद बढ़ा… वी. हैकाली झिमोमी को बड़ी जिम्मेदारी: वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव वी. हैकाली झिमोमी को चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम की मुख्य धारा में वापसी हुई है। उन्हें कृषि विभाग का प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रणवीर प्रसाद को मिला अच्छे काम का इनाम: कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र कुमार को पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। खाद एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद का ट्रांसफर ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर किया है। खाद्य रसद विभाग में उनके कामकाज से मुख्यमंत्री प्रसन्न थे। अमित घोष का रिटायरमेंट से पहले तबादला ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- जूते में छिपाकर ले गए थे महाराष्ट्र TET के पेपर:आगरा की प्रिंटिंग प्रेस के 3 कर्मचारियों ने 8 हजार के लिए पेपर लीक किया महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर यूपी में आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। आरोपियों ने पेपर को जूते में छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला था। इसके लिए आरोपियों को ₹8 हजार दिए गए थे। साथ ही, उन्हें आगरा में जमीन (प्लॉट) देने का वादा भी किया गया था। ठाणे पुलिस ने भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर चले:महिला घायल, गार्ड की सूचना पर RPF ने पीछा कर दबोचा; नशे में वारदात की बात
    Next Article
    भाजपा ने पुराने नेताओं पर फिर जताया भरोसा:आगरा के 4 वरिष्ठ नेताओं को बनाया अलग-अलग जिलों का प्रभारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment