Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर शिव बारात में पहुंचे रितेश पाण्डेय:'काशी में गूँजेगा हर-हर महादेव', सड़कों पर हुई मसान वाली होली, देखें VIDEO

    8 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर में एक भव्य शिव बारात निकाली गई। यह बारात गोरखपुर से शुरू होकर बड़हलगंज के रास्ते मऊ और गाजीपुर होते हुए मार्कण्डेय मंदिर, वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर में बारात सराय चौक से निकलकर असुरन चौक तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पूरा रास्ता ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। लगभग 10 किलोमीटर की दूरी सभी श्रद्धालुओं ने पैदल तय की। इस यात्रा में भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय भी शामिल हुए। उन्होंने भक्ति गीतों पर जमकर प्रस्तुति दी। उनके गानों पर भक्त झूमते नजर आए। उनके आने से माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में आयोजक विक्की यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि इस बार शिव बारात इतना भव्य रूप ले लेगी। मैं सभी भक्तों को प्रणाम किया और पुलिस प्रशासन से आगे भी सहयोग की उम्मीद करता हूं।आपके माध्यम से मैं कहना चाहता हूं कि- गोरखपुर से भी ज्यादा भव्य नजारा काशी में देखने को मिलेगा। ऊपर फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में उमड़ा आस्था का सैलाब:भक्त प्रहलाद की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
    Next Article
    कौशांबी हाईवे पर अनियंत्रित कार पलटी, 5 लोग घायल:इटावा से माघ मेला जाते समय बिजली के खंभे से टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment